
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
सुभाष चन्द्र कुमार।
समस्तीपुर/पूसा । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित मात्स्यिकी महाविद्यालय के सभागार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा प्रायोजित छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय के मुख्य वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ विनय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को शिवहर जिले के किसानों के बीच विवि के एंबेसडर के रूप में कार्य करते हुए प्रसारित करने की जरूरत है। मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली, मुजफ्फरपुर के अधिष्ठाता डॉ प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
डाॅ श्रीवास्तव ने कहा कि अर्जित तकनीकी ज्ञान को मत्स्य पालन में अपनाकर बेहतर लाभ प्राप्त करें व अन्य मत्स्य पालक बन्धुओं तक भी पहुंचाने का भी संकल्प लें।
मौके पर मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली के वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार ब्रह्मचारी, डॉ सुजीत कुमार नायक, डॉ मोगलेकर एचएस, अधिष्ठाता के निजी सहायक डॉ राजेश कुमार तथा विनोद कुमार आदि मौजूद थे।