
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी। दिल्ली की जीत ने तमाम देश में सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास की राष्ट्रीय स्वीकार्यता का प्रमाण है। दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद अब बिहार की बारी है। उक्त बातें भाजपा नेता अशोक पासवान ने दिल्ली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाता से कही। इस अवसर पर उउन्होंने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
इसके पुर्व शनिवार को ओईनी बाजार स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस स्मारक चौक पर मंडल अध्यक्ष पूसा दक्षिणी मधु पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दिल्ली फतह पर गगन भेदी नारों व हर्षध्वनि के बीच जम कर गुलाल उडाये और मिठाई बांट कर जश्न मनाया।
मौके पर मंडल महामंत्री सुरज कुमार चौधरी, अशोक पासवान, कौशल कुमार मिश्रा, अतुल राज, विनय कुमार राय, निरंजन कुमार, अभिषेक कुमार, राज किशोर पासवान, बब्लू साह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमारी वीना रानी, राजेश वर्मा, रोशन ठाकुर उर्फ गोल्डन, निरंजन कुमार, लोजपा रा प्रखंड अध्यक्ष सह मोहम्मदपुर कोआरी मुखिया संजीव कुमार सिंह, ओईनी मुखिया प्रतिनिधि वितेंद्र कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, बजरंग अग्रवाल, राजू साह, मनीष कुमार, राधेश्याम गुप्ता, रंजन शर्मा, अविनाश ठाकुर, राकेश ठाकुर, मोहम्मद गुलजार, जय किशोर सिंह, कपिलेश्वर पासवान, सालो देवी, कुमकुम देवी, ममता देवी, संगीता देवी, प्रमोद ठाकुर, जायचुलिया देवी, सूर्य कुमार पासवान, नीतीश कुमार अभिषेक पासवान, इंद्रजीत कुमार, मुकुल कुमार, प्रेम कुमार, अंशु कुमार, आदित्य कुमार, कार्तिक कुमार आदि मौजूद थे।