ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता समारोहपूर्वक बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन की उपस्थिति में प्राचार्य अमृत रंजन ने विद्यालय का झंडोतोलन कर तथा लम्बी दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर डाॅ० अनिल कुमार, डाॅ एसके अहमद, डाॅ प्रमोद कुमार, उप प्राचार्य अपराजिता पाण्डेय, वरिय शिक्षक प्रभुनाथ कर्ण एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे। इस खेल प्रतियोगिता में प्रेप वन से लेकर वर्ग नवम् तक के…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । महिला शिक्षिकाओं को हर माह मिलने वाले दो दिनों का विशेष अवकाश देना सुनिश्तिच करें। जिले के तमाम विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस आशय का पत्र जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि टीईटी शिक्षक संघ, बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ (मूल) एवं प्राथमिक शिक्षक संघ, समस्तीपुर से प्राप्त आवेदन के आलोक में यह मामला संज्ञान में आया है कि जिले के कतिपय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा महिला शिक्षिका के लिए देय विशेष अवकाश को नियमावली से हट कर परिभाषित करते है…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगले पांच दिनों में पछिया हवा के कारण सुबह और शाम के समय में कनकनी का दौर जारी रहेगा। छिटपुट बादलों के बीच आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा मगर तेज धूप का असर नहीं दिखेगा। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 08-12 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है हालाकि मौसम के शुष्क रहने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। 12 बिहार बटालियन समस्तीपुर के एन सी सी पदाधिकारी एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के दर्शनशास्र विषय के सहायक प्राध्यापक लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर को “मोस्ट एंटरप्राइजिन मेल एन सी सी ऑफिसर “2024- 25 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बिहार व झारखंड राज्य के एन सी सी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल ए एस बजाज के द्वारा एन सी सी मुख्यालय पटना में प्रदान किया गया। एन सी सी के प्रति सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्रुप हेडक्वार्टर मुजफ्फरपुर के द्वारा इनका चयन किया गया एवं इस सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर…
पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी के बर बधू सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख सहित बड़ी संख्या में पहुंचे पूसा के जनप्रतिनिधिजनप्रतिनिधियों ने दी पदाधिकारी को दांपत्य जीवन में प्रवेश पर बधाई और शुभकामनाएं। रामजी कुमार। पूसा/समस्तीपुर। पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि के पैतृक निवास बेगूसराय के बरौनी प्रखंड अंतर्गत साहूरि गांव मे आयोजित बर वधू सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी निरवर्तमान प्रखंड प्रमुख पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में पूसा के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बधाई दी। मिली जानकारी के अनुसार पूसा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, विष्णुपुर बथुआ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पटना । इंटर परीक्षा में विभिन्न कारणों से परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को बीएसईबी एक और मौका देगी। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। अकेले पटना जिले में ही पहले दिन की परीक्षा में घने कोहरे सहित विभिन्न कारणो से 590 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गये थे वहीं समस्तीपुर में यह आंकड़ा 100 से अधिक था। जानकार सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अप्रैल अंत या मई में विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बाबत समिति ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राजनयिक मनोज भारती ने समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह को जन सुराज विचार मंच का जिला प्रमुख नियुक्त किया। बुधवार को पटना के बिहार सत्याग्रह आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में समस्तीपुर जिले में अपनी सक्रिय कार्य शैली से विशिष्ट पहचान बनाने और सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने वाले डॉ शैलेश कुमार सिंह को श्री भारती ने जिला प्रमुख का मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ० सिंह के नेतृत्व में मंच काफी मजबूत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज विद्यापतिनगर । थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापतिधाम मंदिर में पूजा- अर्चना करने गई एक दलित युवती को कतिपय युवक ने बहला फुसला कर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। विद्यापतिधाम मंदिर के पास स्थित एक गांव की निवासी उक्त पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जाती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की मां के द्वारा दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जाता है। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु समस्तीपुर भेजा हैं। उधर मामले…
बालू लदा ट्रक के चपेट में आने से बालक की मौत, घंटो सड़क जाम समस्तीपुर। गुरुवार को ताजपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक अस्पताल रोड अवस्थित मदरसा के पास बालू लदा ट्रक के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान 6 वर्षीय मो नुबैद अली जो मो आलम का नाती है। बच्चा गुजरात का मूल निवासी है जो अपने नाना के यहां आया हुआ था। दुर्घटना के बाद चालक बालू लदा ट्रक संख्या बीआर 1 जीए 1261 मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हृदयविदारक घटना से चहुंओर चित्कार मच गया। मौके पर लोगों…