
ओईनी न्यूज नेटवर्क
पटना । इंटर परीक्षा में विभिन्न कारणों से परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को बीएसईबी एक और मौका देगी। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। अकेले पटना जिले में ही पहले दिन की परीक्षा में घने कोहरे सहित विभिन्न कारणो से 590 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गये थे वहीं समस्तीपुर में यह आंकड़ा 100 से अधिक था।
जानकार सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अप्रैल अंत या मई में विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बाबत समिति ने कहा है कि विभिन्न कारणों से परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों का साल बर्बाद नहीं जायेगा। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए अप्रैल अंत या मई में विशेष परीक्षा ली जायेगी। विशेष परीक्षा के लिए मार्च में ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भराया जाएगा।
साथ ही बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा न छूटे इसके लिए परीक्षार्थी समय ले कर निकलें तथा परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटे पहले केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें और परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले लें। दोनों ही पाली में परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले प्रवेश बंद हो जाएगा।