
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता समारोहपूर्वक बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन की उपस्थिति में प्राचार्य अमृत रंजन ने विद्यालय का झंडोतोलन कर तथा लम्बी दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डाॅ० अनिल कुमार, डाॅ एसके अहमद, डाॅ प्रमोद कुमार, उप प्राचार्य अपराजिता पाण्डेय, वरिय शिक्षक प्रभुनाथ कर्ण एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे। इस खेल प्रतियोगिता में प्रेप वन से लेकर वर्ग नवम् तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ज्ञातव्य हो कि यह खेल प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों के लिए चार भागों में विभक्त था जिसमें प्री-प्राइमरी वर्ग पे्रप-1, 2, 3 हेतु शेक रेस, मेढ़क रेस, बन्नी रेस, प्ले एण्ड पाऊस रेस, म्यूजिकल चेअर रेस, प्राइमरी वर्ग के अंतर्गत वर्ग-1, 2, 3 के लिए मार्बल विथ स्पून रेस, हेडल रेस, पासिंग द पास रेस, थ्रो बॉल एवं शेक रेस, पुनः प्राईमरी सेक्सन वर्ग – 4 एवं 5 के लिए बुक बैलैनेसिंग रेस, थ्रो बाॅल स्कीपिंग, बैलुन ब्रसटिंग एवं 50 मीटर लौंग रेस, वर्ग – 6, 7, 8 एवं 9 के लिए खो-खो, लौंगजम्प, शॉटपुट, रिल्ले रेस एवं बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएँ सम्पन्न करवाये गयें।
सभी खेल, प्रकोष्ठों के प्रभारी डा० फिरोज, मनीषा, अनु, काजल, सूनैना, कुमारी विभा, मनिष कुमार, सरोज कुमार, एस० एन० एनथोनी, रितिक रोशन आदि प्रभारी के निर्दशन मेः सम्पन्न किया गया। खेल प्रतियोगिता का अंत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के मध्य हुए अलग-अलग रिले-रेस से हुआ। प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल धर्मेन्द्र कुमार, प्रशांत कुमार, नीतेश कुमार द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले विजेताओं की घोषणा की गई। जिन्हें प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य ने आकर्षक ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अमृत रंजन ने सभी खेल प्रभारियों, निर्णायक मंडलों, उद्घोषको, फोटोग्राफर, शिक्षकगण तथा खेल-प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। अपने संबोधन में उन्होनें खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल बच्चों में एकता, अनुशासन के साथ-साथ नेतृत्व कौशल आदि की भी शिक्षा देता है। इससे उनमें एकाग्रता, प्रतियोगिता की भावना, एवं नैतिक क्षमता का विकास होता है। सम्पूर्ण खेल की काॅमेन्ट्री वरिय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा, केके वर्मा, रोशन कुमार ने की तथा फोटोग्राफी राजेश कुमार के द्वारा की गयी।