बालू लदा ट्रक के चपेट में आने से बालक की मौत, घंटो सड़क जाम
समस्तीपुर। गुरुवार को ताजपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक अस्पताल रोड अवस्थित मदरसा के पास बालू लदा ट्रक के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान 6 वर्षीय मो नुबैद अली जो मो आलम का नाती है। बच्चा गुजरात का मूल निवासी है जो अपने नाना के यहां आया हुआ था। दुर्घटना के बाद चालक बालू लदा ट्रक संख्या बीआर 1 जीए 1261 मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हृदयविदारक घटना से चहुंओर चित्कार मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई करने, मदरसा के पास ब्रेकर बनाने एवं मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जामस्थल पर थाना अध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम पहुंचे और राजद नेता मो तबरेज आलम, भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि के अथक प्रयास पर स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने मांगों के संबंध में बीडीओ, सीओ, कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष द्वारा बातचीत कर ट्रक चालक पर कार्रवाई करने, मदरसा के पास ब्रेकर बनाने एवं मुआवजा देने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उसके बात आमदो रफ्त बहाल हो सका।
Trending
- प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
- मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
- समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
- शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
- समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
- इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
- एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
- नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम