
पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी के बर बधू सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख सहित बड़ी संख्या में पहुंचे पूसा के जनप्रतिनिधि
जनप्रतिनिधियों ने दी पदाधिकारी को दांपत्य जीवन में प्रवेश पर बधाई और शुभकामनाएं।
रामजी कुमार।
पूसा/समस्तीपुर। पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि के पैतृक निवास बेगूसराय के बरौनी प्रखंड अंतर्गत साहूरि गांव मे आयोजित बर वधू सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी निरवर्तमान प्रखंड प्रमुख पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में पूसा के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बधाई दी। मिली जानकारी के अनुसार पूसा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, विष्णुपुर बथुआ पंचायत के मुखिया आशुतोष चौधरी, चंदौली मुखिया प्रतिनिधि शैलेश झा,वैनि मुखिया प्रतिनिधि मुनचुन, देपार मुखिया नवीन राय, धोबगामा मुखिया राजीव कुमार, जिला परिषद सत्य प्रकाश कुशवाहा सहित, पंचायत समिति अरविंद कुमार गुप्ता, नीरज, पंचायत समिति प्रतिनिधि पप्पू कुशवाहा सहित कई वार्ड प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि उनके पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जाकर शुभकामनाएं और बधाई दी। पूसा प्रखंड के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि को शुभकामनाएं और बधाई दी जा रही है।