
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
12 बिहार बटालियन समस्तीपुर के एन सी सी पदाधिकारी एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के दर्शनशास्र विषय के सहायक प्राध्यापक लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर को “मोस्ट एंटरप्राइजिन मेल एन सी सी ऑफिसर “2024- 25 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें बिहार व झारखंड राज्य के एन सी सी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल ए एस बजाज के द्वारा एन सी सी मुख्यालय पटना में प्रदान किया गया। एन सी सी के प्रति सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्रुप हेडक्वार्टर मुजफ्फरपुर के द्वारा इनका चयन किया गया एवं इस सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर 12 बिहार बटालियन एन सी सी के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल रविन्द्र रावत एवं समस्त स्टॉफ और समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ मीना प्रसाद एवम् महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी , एन सी सी कैडेट्स ने डॉ मनहर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए हैं।