

ओईनी न्यूज नेटवर्क
पूसा । डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित महावीर मानस मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तंत्र साधना व शक्त्यिोपासना का नौ दिवसीय महानुष्ठान माघ गुप्त नवरात्रि हवन व कन्या पूजन के साथ संपन्न हो गया। विगत 30 जनवरी को कलश स्थापना के साथ विधिवत आरंभ यह महानुष्ठान 6 फरवरी को नवमी तिथि तक पूरी श्रद्धा व आस्थापूर्वक मनाया गया। पुजारी गौतम मिश्रा के देखरेख में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न इस अनुष्ठान का संचालन अमित कुमार ने किया।