
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । शनिवार को ताजपुर थाना अन्र्तगत निकसपुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित चाय दुकान से जमीन पर कब्जा दिलाने वाला पेशेवर अपराधी राहुल कुमार झा पे० विपिन झा सा०-मोरवाडीह, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर को ताजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता मे एएसपी संजय पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि तलाशी के क्रम में राहुल कुमार झा के पास से 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिस संबंध में ताजपुर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि सत्यापन के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार झा ताजपुर थानान्तर्गत दिनांक-21.12.2024 को संध्या करीब 4.45 बजे में रामापुर महेशपुर (मोरवा उत्तरी) में जमीनी विवाद को लेकर हुए दो पक्षों में मारपीट एवं गोलीबारी की घटना में आरोपी था, जो फरार चल रहा था। जिसकी तालाश पुलिस कर रही थी।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार राहुल सक्रिय एवं पेशेवर अपराधकर्मी है। जिले के ताजपुर, मुसरीघरारी, मुफस्सिल, कल्याणपुर सहित विभिन्न थानों में इसके विरूद्ध हत्या, चोरी, शराब व्यापार इत्यादि का कई मामले दर्ज है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि समस्तीपुर के अन्य समीवर्ती जिले से भी गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पता लगाया जा रहा है।
छापामारी दल में थानाध्यक्ष ताजपुर पु०अ०नि० शनि कुमार मौसम, पु०अ०नि० मो० शहबाज आलम, पु०अ०नि० राजबंश कुमार, सिपाही लक्ष्मण सिंह एवं राहुल कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।