
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
गुवाहाटी। बिहार के समस्तीपुर जिला स्थित उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला निवासी, युवा उद्यमी एवं संवेदनशील समाजसेवी राजू सहनी ने बसंतोत्सव का शुभारंभ करते हुए सोमवार को असम के गुवाहाटी में पूरी श्रद्धा, व विधि-विधान से धूमधाम के साथ विद्या की देवी माता सरस्वती की पुजा अर्चना की, तथा स्थानीय लोगों के बीच पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण भी किया l
इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, माता सरस्वती को ज्ञान, शिक्षा, कला, विद्या, बुद्धि और संस्कृति की देवी माना जाता है। ऐसा लोगों का मानना है कि, माता सरस्वती की पूजा करने से लोगों को ज्ञान, बुद्धि, समझ, सहिष्णुता, धैर्य की प्राप्ति तथा रचनात्मक कार्यों में माता सरस्वती की विशेष कृपा से प्रेरणा और सफलता प्राप्त होती है।
इसलिए माता सरस्वती की पूजा विशेष रूप से सभी शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों तथा कला व संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने निजि आवास अथवा निजी संस्थानों में भी धूमधाम से करते हैं। इस दौरान लोग माता सरस्वती की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं।