
- अमित कुमार
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी । अल्यूमीनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले के करीब 19 दिन बाद भी ब्लास्ट के जिम्मेदार कानून के लम्बे हाथों से दूर हैं, इससे समस्तीपुर पुलिस के कार्यशैली का कच्चा चिट्ठा खोल रही है। सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले नेता अमित कुमार ने कहा कि पीडितों को न्याय दिलाने में पुलिसिया भेदभाव का यह बेहद ज्वलंत उदाहरण है। बताते चलें कि विगत 15 जनवरी को ओईनी थाना क्षेत्र स्थित अल्यूमीनियम फैक्ट्री में ब्वायलर ब्लास्ट हादसे मे चार मजदूरो की मौत हो गई थी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उक्त घटना की जांच में रख-रखाव एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला प्रकाश में आया था।
अनुमंडल पदाधिकरी के निर्देश पर फैक्ट्री के वर्तमान मालिकों इस फैक्ट्री का स्वामित्व मुजफ्फरपुर के मोतीपुर निवासी मनोहर कुमार व दिलीप कुमार तथा प्रबंधक के विरूद्ध 16 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। माले नेता ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज हुए भी 19 दिन गुजर गये मगर पुलिस के हाथ अभी तक फैक्ट्री के मालिकों के गिरेबान तक नहीं पहुंचे हैं। यह बेहद दुखद है।माले नेता ने कहा कि यदि पुलिस का यही रवैया जारी रहा तो भाकपा माले मजबूर हो कर आंदोलन का रास्ता अपनाने केलिए बाध्य होगी।
वहीं इस बबात ओईनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सभी आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश केलिए एक नियमित अंतराल पर छापेमारी जारी है। श्री गौरव ने कहा कि पीडितों को मुआवजा दिलाना और उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।