ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. मिश्रा एवं प्रेसिडेंट आईएमए समस्तीपुर डॉ. जी.सी. कर्ण के नेतृत्व में रविवार को आईएमए भवन से आर.पी. मिश्रा रोड तक ‘सन्डे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत एक साइकिल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में शहर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग, आईएमए के सदस्य एवं कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। मोटापा, मधुमेह आदि के दुष्परिणामों से बचाव के लिए शारीरिक व्यायाम आवश्यक : इस बाबत प्रेसिडेंट आईएमए डॉ. कर्ण ने बताया कि, “भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित “संडे ऑन साइकिल“ कार्यक्रम हमारे हीरो एवं जीवन रक्षकों को…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। रोजगार परक शिक्षा के माध्यम से युवा जॉब सीकर की जगह जॉब क्रिएटर या प्रोवाइडर बन सकें तो न सिर्फ केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज का उत्तरोत्तर विकास हो सकता है। एआई तकनीक की शिक्षा महत्वपूर्ण : विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने रविवार को कौशल विकास केंद्र, खदियाही में आयोजित युवा वर्ग और रोजगार की संभावना विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, डिजिटलाइजेशन के इस दौर में जब एडवांस इंटेलीजेंस की बात हो रही है ऐसे में कंप्यूटर के साथ साथ एआई तकनीक की शिक्षा का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मुजफ्फरपुर जिले के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर कांटी विधानसभा क्षेत्र के कपरपुरा स्थित रेलवे गुमटी संख्या 107 को बंद गुमटी को अविलंब खोलने या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिदिन हजारों लोग निर्भर : इस अवसर पर विधायकों ने डीआरएम को एक ज्ञापन भी सौपा। जिसमें बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था के गुमटी को बंद कर देने से आवागमन बाधित होने एवं इससे उत्पन्न समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “बाबू जगजीवन राम, जिन्हें ‘बाबूजी’ के नाम से भी जाना जाता है, भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक व लोकप्रिय राजनेता थे। उनके विचार मुख्य रूप से समतामूलक समाज की स्थापना, दलितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित थे।” अध्यक्षता : शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शनिवार को बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार शशि ने उक्त बातें कही। भेद भाव से ऊपर उठकर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। आग से होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव की दी जानकारी : इस अवसर पर नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने वार्षिक सारणी के अनुसार आग लगने पर क्षति न्यूनीकरण विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान शिक्षक संजीव कुमार झा ने आगलगी के कारण प्रतिवर्ष होने वाले जान माल की क्षति के बारे में बताया, जबकि प्रधानाध्यापक ने आग से होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव के बारे में बताया। रुको,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दलसिंहसराय। “ हमारा बिहार पहले से ही समृद्ध रहा हैं, आज भी समृद्ध हैं, आगे भी समृद्ध रहेगा। आज के दौर में जरुरत इस बात की है कि, हम अपने बच्चों में समृद्ध बिहार की कहानी सुनाएं, उन्हें प्रेरित करें, उनके क्षमता को तराशे और उनकी प्रतिभा को उनके ही क्षमताओं और अभिरुचि के अनुसार स्वाभाविक रूप से निखरने दें।” शुक्रवार को किड्जी स्कूल के तीसरे स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक पूर्व आईजी विकास वैभव ने उक्त बातें कही। समृद्ध बिहार से होगा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 5 दिनों पछुआ हवा के कारण मौसम का मिजाज तल्ख रह सकता है। आम तौर पर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम में दिखेगा आंशिक बदलाव : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 07 अप्रैल 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। कहीं कहीं तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की संभावना : इस अवधि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 सीतामढ़ी (डुमरा)। “हर मंजिल के आगे नए मंजिल की राह गढ़ना और बच्चों को उस राह पर बढ़ने केलिए प्रेरित कर उन्हें नई ऊंचाई तक पहुंचाने की आदत ही शिक्षक को समाज में सर्वश्रेष्ठ बनाती है।” सितारों से आगे जहां और भी है: हालिया संपन्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षाओं में सफल छात्रों के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह के उद्घाटन सत्र के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुए सुपर सेवन आर्ट्स क्लासेज के संस्थापक जितेंद्र कुमार ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने बच्चों की सफलता और संस्थान की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। रेल परिसर में स्थित खाली भूखंड पर मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल मंडल की सीनियर डी.सी.एम. अनन्या स्मृति के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा : जिसमें में शहर के विकास, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। रोजगार सृजन के साथ यात्री सुविधा में होगी बढ़ोतरी : बैठक के दौरान महापौर अनीता राम ने समस्तीपुर रेलवे परिसर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में न रसोई गैस की किल्लत है, न ही पेट्रोल डीजल की कमी है। इसलिए जिला प्रशासन तमाम जिला वासियों से अपील करता है कि, अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें, धैर्य रखें निर्धारित समय पर गैस आपके घर पर पहुंचाई जाएगी। स्थानीय कारणों से पेट्रोल डीजल वितरण में हुई परेशानी : अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने गुरुवार को पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर व्याप्त अफरा–तफरी और वस्तु स्थिति पर जानकारी साझा करने को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, शहर में डीजल पेट्रोल को…