
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। रेल परिसर में स्थित खाली भूखंड पर मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल मंडल की सीनियर डी.सी.एम. अनन्या स्मृति के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा :
जिसमें में शहर के विकास, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
रोजगार सृजन के साथ यात्री सुविधा में होगी बढ़ोतरी :
बैठक के दौरान महापौर अनीता राम ने समस्तीपुर रेलवे परिसर के खाली भूखंड का बेहतर उपयोग करते हुए वहां मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि, “इस परियोजना के माध्यम से शहर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा रेलवे यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।”
सौंपा ज्ञापन :
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने इस योजना को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे जल्द से जल्द क्रियान्वित करने पर सहमति जताई। इस दौरान श्रीमती राम ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को एक ज्ञापन भी सौंपा।
कई जनप्रतिनिधि थे मौजूद :
बैठक में नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, अध्यक्ष जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ भुपनेश्वर राम, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सुजय कुमार गुड्डू, गौतम कुमार, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, कमलेश कुमार कमल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य मोहम्मद अकरम जमाल खान, जेआरयूडीसीसी सदस्य कृष्ण कुमार व कौशल कुमार सिंह, राहुल कुमार तथा मनोज जायसवाल सहित रेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।