
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “बाबू जगजीवन राम, जिन्हें ‘बाबूजी’ के नाम से भी जाना जाता है, भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक व लोकप्रिय राजनेता थे। उनके विचार मुख्य रूप से समतामूलक समाज की स्थापना, दलितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित थे।”
अध्यक्षता :
शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शनिवार को बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार शशि ने उक्त बातें कही।
भेद भाव से ऊपर उठकर करना होगा कार्य :
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, बाबू जगजीवन राम के राजनैतिक एवं समाजवादी विचारधारा ने राष्ट्रीय भावना को मजबूती प्रदान किया। उनका मानना था कि यदि हमें अपने देश उन्नत बनाना है तो हमें जाति, धर्म, वर्ण, लिंग, भाषा के भेद भाव से ऊपर उठकर कार्य करना होगा।
संयोजन :
शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शनिवार को बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर समावेशी समाज के निर्माण में बाबू जगजीवन राम का योगदान विषयक एकदिवसीय संगोष्ठी का संयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मो. जावेद अनवर ने किया।
स्वागत, संचालन व धन्यवाद ज्ञापन :
अपने संबोधन में डॉ. अनवर ने कहा कि, बाबू जगजीवन राम ने भारतीय राजनीति को महत्वपूर्ण आकार प्रदान किया। उन्होंने अपने निःस्वार्थ कर्म एवं देश हित के लिए समर्पण का मार्ग अपनाया। हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। स्वागत भाषण डॉ. विनय कुमार रमन, मंच संचालन डॉ. सुमन कुमार सिंहा, एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गायत्री कुमारी ने किया।
कई प्राध्यापक व छात्र छात्रा हुए शामिल :
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. प्रदीप कुमार जयसवाल, डॉ. दिनेशवर राय, डॉ. अशोक कुमार आदि ने भी अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। मौके पर अनिशा कुमारी, सौरव कुमार, चमन कुमार, पुष्पा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि सहित राजनीति विज्ञान विभाग की सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।