
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 दलसिंहसराय। “ हमारा बिहार पहले से ही समृद्ध रहा हैं, आज भी समृद्ध हैं, आगे भी समृद्ध रहेगा। आज के दौर में जरुरत इस बात की है कि, हम अपने बच्चों में समृद्ध बिहार की कहानी सुनाएं, उन्हें प्रेरित करें, उनके क्षमता को तराशे और उनकी प्रतिभा को उनके ही क्षमताओं और अभिरुचि के अनुसार स्वाभाविक रूप से निखरने दें।”
शुक्रवार को किड्जी स्कूल के तीसरे स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक पूर्व आईजी विकास वैभव ने उक्त बातें कही।
समृद्ध बिहार से होगा समृद्ध भारत का सपना :
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी समुन्नत बिहार बनाने के लिए परस्पर जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर अपने अपने क्षमता और कौशल के अनुसार विकसित बिहार बनाने में योगदान करें तो एक दिन फिर से बिहार में वास्तविक बहार आ जाएगी। समृद्ध बिहार से ही समृद्ध भारत का सपना साकार होगा।
स्वागत व उद्घाटन :
बताते चलें कि, काली चौक बायपास रोड दलसिंहसराय स्थित मधुर मिलन परिसर में किड्जी स्कूल का तीसरा वार्षिकोत्सव शानदार समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर किड्जी स्कूल की संचालिका निक्की कुमारी के द्वारा सम्मानित अतिथियों का मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर और स्मृति चिन्ह आदि से स्वागत सम्मान एवं डॉ. भोला ईसर के स्वस्तिवाचन के बीच अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
निस्वार्थ प्रयास एक दिन रंग जरूर लाएगा :
समारोह के दौरान लेट्स इंस्पायर बिहार के दलसिंहसराय चैप्टर के चीफ कोर्डिनेटर प्रो.पी. के. झा “प्रेम” ने संस्थापक श्री वैभव का मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर और मैथिली साहित्य भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि, “आपका विकसित बिहार के लिए किया जा रहा निःस्वार्थ प्रयास एक दिन रंग जरूर लाएगा और हमारा बिहार देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।”
पूरा होगा विकसित बिहार का सपना :
समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक डॉ उमेश कांत चौधरी ने विकास वैभव और उनके समस्तीपुर जिला से लगाव पर विशेष रूप से अपनी बात रखते हुए कहा कि, “मिथिला का यह क्षेत्र उनके सद् प्रयासों में पूर्ण सहयोग करता रहेगा और उनका विकसित बिहार का सपना पूरा होगा।“
बच्चों ने खूब रिझाया :
इस क्रम में, समाजसेवी विनय कुमार झा, राजीव चौधरी, सुजीत भास्कर, शिक्षाविद नन्द किशोर सिंह, सिने अभिनेता आमिय कश्यप, एलआइबी के सुशांत चंन्द्र मिश्र, प्रो प्रमोद कुमार चौधरी, प्रो हीरा झा, ई मनोहर सिंह, राजीव वत्स, सुमन चौधरी, प्रशांत कुमार झा, पवन राय, अमित कुमार राय आदि को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन शिक्षाविद उत्सव जायसवाल ने किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को खूब रिझाया।
स्कूल की संचालिका को किया सम्मानित :
इस अवसर पर एलआइबी के दलसिंहसराय चैप्टर के कोर्डिनेटर प्रो प्रेम ने किड्जी स्कूल की संचालिका निक्की कुमारी को भी उनके सद् प्रयासों की सराहना करते हुए हुए पाग चादर और मैथिली साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया।