
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. मिश्रा एवं प्रेसिडेंट आईएमए समस्तीपुर डॉ. जी.सी. कर्ण के नेतृत्व में रविवार को आईएमए भवन से आर.पी. मिश्रा रोड तक ‘सन्डे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत एक साइकिल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में शहर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग, आईएमए के सदस्य एवं कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।
मोटापा, मधुमेह आदि के दुष्परिणामों से बचाव के लिए शारीरिक व्यायाम आवश्यक :
इस बाबत प्रेसिडेंट आईएमए डॉ. कर्ण ने बताया कि, “भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित “संडे ऑन साइकिल“ कार्यक्रम हमारे हीरो एवं जीवन रक्षकों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि, इन दिनों एक बड़ी आबादी मोटापा, मधुमेह और इससे उत्पन्न बीमारियों से पीड़ित है। इनके दुष्परिणामों से बचाव के लिए शारीरिक व्यायाम अत्यंत आवश्यक है।”
साइकिल चलाना संपूर्ण व्यायाम :
डॉ. कर्ण ने बताया कि, “सिर्फ कुछ देर साइकिल चला कर कई बीमारियों से छुटकारा और राहत पा कर स्वस्थ जीवन का आनंद लिया जा सकता है। क्योंकि, साइकिल चलाना अपने आप में एक संपूर्ण व्यायाम है। इसमें शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है।“
फिट इंडिया -खेलो इंडिया अभियान के आह्वान पर हुआ आयोजन :
उन्होंने बताया, “फिट इंडिया -खेलो इंडिया अभियान के आह्वान पर आईएमए समस्तीपुर के तत्वावधान में 68 वें “संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ कर्ण ने कहा कि, यह एक प्रकार का रोग निवारक प्राकृतिक चिकित्सा है जो मधुमेह, मोटापा और हृदय रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में बेहद कारगर है।”