
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। भारतीय दोपहिया बाजार में जबरदस्त रोड ग्रिप और दमदार इंजन के दम पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली और मौजूदा दौर में युवाओं की पहली पसंद बन चुकी रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। जिसमें कंपनी ने युवाओं में बेहद लोकप्रिय बाइक हंटर 350 का 2026 अपडेटेड वेरिएंट शहर के मोहनपुर रोड स्थित आदित्य मोटर्स में लॉन्च कर दिया है।
हंटर का 2026 मॉडल युवाओं को खूब रिझा रहा :
नए मॉडल को लॉन्च करते हुए आदित्य मोटर्स के संचालक मनीष कुमार ने बताया कि, “हंटर 350 हमेशा से ग्राहकों की पहली पसंद रहा है और अब नए फीचर्स, अपडेटेड आकर्षक लुक और चित्ताकर्षक रंग विकल्प के साथ यह हंटर का 2026 मॉडल युवाओं को खूब रिझा रहा है।”
अधिक वृद्धि की उम्मीद:
इसी क्रम में स्टोर मैनेजर मनीष झा ने बताया कि, “कम बजट वाले बुलेट के दीवानों के लिए निर्मित हंटर के इस नए वेरिएंट को खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जिससे इसे शहरी के साथ-साथ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है इसमें और अधिक वृद्धि की उम्मीद है।”
नए कलर आप्शन शामिल :
श्री झा ने बताया कि, “कंपनी ने इस बार 2026 लाइनअप में नया बेस प्रीमियम वेरिएंट जोड़ा है। जिसे टरमैक ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा टॉप वेरिएंट में मुंबई येलो और मूनशाट व्हाइट जैसे नए और ट्रेंडी कलर आप्शन भी शामिल किए गए हैं।”
कई कर्मी थे मौजूद :
मौके पर एरिया सर्विस मैनेजर धीरज कुमार, विक्रय प्रबंधक दीपक कुमार, सर्विस मैनेजर अभिषेक कुमार, यशवंत कुमार, अनिकेत कुमार, अभिजीत कुमार, मनोज झा, विजय कुमार, डॉली कुमारी, मानवी कुमारी, माधवी कुमारी, आयुषी कुमारी, कुंदन कुमार, विमलेंदु झा, प्रिंस कुमार, मनीष राय, इत्यादि मौजूद थे।