
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी सेवानिवृत शिक्षक भुपनेश्वर राम मंगलवार को कर्पूरी आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने प्रखर कर्मयोगी एवं गुदरी के लाल भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं उनके माता पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की।
स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लेने आया आर्शीवाद :
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री राम ने कहा कि, पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को पार्टी विचारधारा के अनुसार सदन में बातों को रखने, काम करने तथा आन्दोलन करने की मजबूरी होती है। इन्हीं मजबूरियों के कारण हीं वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपने भाईयों एवं बहनों का आर्शीवाद लेने आया हूँ।
मूल्यांकन केंद्र निदेशक रहते हुए किया हड़ताल का नेतृत्व :
इस क्रम में उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान किए गए आंदोलनों और उपलब्धियों की विवरणी वाला बुकलेट वितरित करते हुये कहा कि, शिक्षकों की माँगों को लेकर वर्ष 2020 की इण्टर उत्तर पुस्तिका मुल्यांकण के दौरान संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल हुई थी। तब मैं आर.एस.बी. इण्टर कॉलेज समस्तीपुर में प्राचार्य था। बी.पी.एस.सी. द्वारा चयनित प्राचार्य सह मुल्यांकन केन्द्र निदेशक रहने के कारण हड़ताल पर जाने की वैधानिक अनुमति नहीं होने के बावजूद शिक्षकों के हित में हडताल पर गया ही नहीं अपितु इसकी अगुवाई भी की थी।
बड़ी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटूंगा :
जिसके कारण निलंबन के साथ साथ मानसिक और आर्थिक क्षति भी झेलनी पड़ी थी। बावजूद हम डटे रहे।बताया कि, आगे भी अपने शिक्षाकर्मी भाईयों के लिये इससे भी बड़ी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटूंगा। उपस्थित शिक्षकों ने इनकी बातों का पुरजोर समर्थन किया।
कई शिक्षा कर्मी थे मौजूद :
इस अवसर पर शिक्षक नेता, मिथिला बिहारी प्रसाद सिंह एवं अमर कुमार अकेला, प्रो. नवल किशोर शर्मा, अखिलेश प्रसाद यादव, धीरज कुमार, किरण झा, बेबी कुमारी आदि सहित कई प्रोफेसर-शिक्षक और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मुख्यसंरक्षक एवं विश्वकर्मा शिल्पी समाज के नेता शिव पूजन ठाकुर सहित गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री कॉलेज और प्रभावति राम दुलारी उच्च विद्यालय के दर्जनों शिक्षा कर्मी मौजूद थे।