
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। 9 और 10 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
अगले 5 दिनों में मौसम में दिखेगा बदलाव :
इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि, “08 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 9 और 10 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।”
तापमान, हवा की रफ्तार और दिशा :
”इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस अवधि में 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। वहीं वर्षा के दौरान हवा की रफ्तार 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।”
सतर्क रहने की सलाह :
मौसम पूर्वानुमान के आलोक में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए तैयार गेहूं की फसल की कटाई सावधानीपूर्वक करें। साथ ही, कटी हुई फसल का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव मौसम साफ होने के बाद ही करें।