
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। निजी विद्यालयों द्वारा किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी, टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन आदि में कमीशनखोरी के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले रविवार को शहर में विरोध मार्च निकाला गया तथा सभा का आयोजन किया गया।
विरोध मार्च व सभा :
इस क्रम में स्कूल द्वारा छात्र-अविभावकों के शोषण व लूट के खिलाफ रविवार को नागरिक समाज से जुड़े लोगों ने शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में बैनर मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला। मांगों के समर्थन में विभिन्न नारे लगता विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पर पहुंचा जहां जोरदार नारेबाजी के बाद सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता नागरिक समाज के संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया।
सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं
सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, निजी स्कूल प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर या तो स्कूल से किताब, कापी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी देते हैं या फिर बाजार में निर्धारित दुकान से ही खरीदने को मजबूर करते हैं जिससे छात्र- अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन, प्रमोशन आदि के नाम पर मोटी रकम वसूलती है। श्री सिंह ने कहा कि, जब देश में एक शिक्षा नीति हो सकती है तो सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं?
एकजुट होकर आवाज उठाएं अभिभावक :
सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के नाम पर इस तरह की वसूली पूरी तरह गलत है और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामबली सिंह ने, अभिभावक और आमजन से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
कई लोग हुए शामिल :
इस प्रदर्शन में जयलाल राय, राम विनोद पासवान, मो० अकबर अली, एस.के. निराला, अमित जायसवाल, अमित कुमार, अर्जुन राय, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सगीर, राजू कुमार, लोकेश राज, जीतेंद्र कुमार आदि गणमान्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए।