
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक मजबूती के लिए भी खेल बेहद आवश्यक है। खेलों में शरीर व मस्तिष्क दोनों का व्यायाम हो जाते हैं।”
सोमवार को विश्व खेल दिवस के अवसर पर सिटी सेंट्रल स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें कही।
पूरी दुनिया में शैक्षणिक पाठ्यचर्या में खेल को अनिवार्य रूप से शामिल :
इस दौरान उन्होंने कहा कि, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का वास होता है। इतना ही नहीं मस्तिष्क स्वस्थ हो तो मन भी प्रफुल्लित व शांत होता है। यह अवस्था एकाग्रता के लिए आवश्यक है और एकाग्र चित्त होना पढ़ाई केलिए जरूरी है। कुल मिला कर कहें तो तन्मयता के साथ पढ़ने के लिए खेलना जरूरी है। इसलिए पूरी दुनिया में शैक्षणिक पाठ्यचर्या में खेल को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है।
विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन :
बताते चलें कि सोमवार को जिले के मोहनपुर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल की सभी शाखाओं में विश्व खेल दिवस के अवसर पर शतरंज, कैरम, कबड्डी, दौड़, सहित विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब का दौर :
इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि, वो दिन लद गए जब लोग कहते थे पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब। आज समय बदल चुका है। आज के समय में यह पंक्ति प्रसंगहीन हो चुकी है। अब कह सकते हैं कि, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब।