Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » एसडीओ ने किया नौ दिवसीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

    एसडीओ ने किया नौ दिवसीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

    सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 9 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar08/04/2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 भभुआ (कैमूर)। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड), भारत सरकार के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ में कि नौ दिवसीय आवासीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    सहज उपलब्ध, सस्ती एवं ऊर्जा का अक्षय स्रोत :

    इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ अमित कुमार ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा आत्मनिर्भरता देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा सहज उपलब्ध, सस्ती एवं अक्षय ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है।

    ऊर्जा संरक्षण एवं आर्थिक सशक्तिकरण का भी एक मजबूत माध्यम :

    उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना इस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो आम नागरिकों को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर भी प्रदान करेगी। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि ऊर्जा संरक्षण एवं आर्थिक सशक्तिकरण का भी एक मजबूत माध्यम है।

    बन सकते हैं सौर ऊर्जा क्षेत्र में उद्यमी :

    कार्यक्रम के दौरान निसबड के कोऑर्डिनेटर सोनू पटेल एवं प्रशिक्षक अमित कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, इस नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा की तकनीकी जानकारी, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, रख-रखाव, सुरक्षा मानकों एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागी कुशल तकनीशियन के रूप में कार्य करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा क्षेत्र में उद्यमी भी बन सकते हैं।

    संचालन व धन्यवाद ज्ञापन :

    कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ सोमेश शशि ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद द्वारा किया गया।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 5 / 5. Vote count: 1

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Amit Kumar Varma PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    तीन माह में वेतन-पेंशन भुगतान प्रक्रिया करें पूरी : हाईकोर्ट

    17/07/2026

    निर्धारित समय-सीमा के भीतर करें सभी तैयारियां पूर्ण : कुलपति

    24/06/2026

    10 इंच जमीन के लिए बह रहा खून : प्रशासन की नाकामी या सिस्टम की मौत?

    17/04/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?