ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क उजियारपुर । 134 उजियारपुर के विकास का प्रतीक और आपके सपनों का चुनाव चिन्ह है स्कूल का बस्ता छाप। आइए जाति धर्म और पार्टी से ऊपर उठ कर इस बार अपने परिवार और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रख कर मतदान करें। जिले के 134 उजियारपुर विधानसभा से पूर्व विधायक एवं जनसुराज प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद सिंह ने जनसंपर्क के दौरान उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है परिवर्तन की कोख से ही विकास का उद्भव होता है। परिवर्तन सृष्टी के विकास का मूलभूत सिद्धांत है। श्री सिंह ने कहा कि बिहार…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा गुरुवार को समाहरणालय परिसर में एक फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। ऐसे रचनात्मक आयोजन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में प्रभावी सिद्ध होते हैं।” फ्लैश मॉब के दौरान जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार रॉय और अनुज सिंहा की आवाज़ में तैयार “वोटिंग अवेयरनेस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। एनडीए के घटक दल के नेता हम के जीतनराम मांझी, लोजपा (रा) के चिराग पासवान, सांसद शांभवी चैधरी आदि परिवारवादी नेताओं को दाये-बाये बैठाकर भाजपा नेताओं द्वारा इंडिया गठबंधन के परिवारवाद पर भाषण झारना हास्यास्पद है। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पिछले दिनों रोसडा में दिये गये भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा कि बेशर्मी की सारी सीमायें भाजपा नेताओं के चाल-चरित्र से शर्मा कर मिट गई। खुद अमित शाह के बेटे जय शाह बिना कोई पूर्व योग्यता के बीसीसीआई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भाजपा सहित एनडीए के सभी नेता 2015 से पहले बिहार में जंगलराज को याद करते नहीं थकते। खास कर भाजपा के मोदी शाह की जोडी और उनके चेले मौका मिलते ही लोगों को मंच से डराते दिखते है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो जंगलराज की वापसी होगी। इसी बीच बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह भाजपा व एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित हुए कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री बनाने, या विधायक चुनने या किसी को मंत्री बनाने का नहीं है बल्कि यह चुनाव बिहार से जंगलराज मिटाने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क् समस्तीपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां आम मतदाता मतदान दिवस की तैयारी में जुटे हैं, वहीं निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों ने भी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरुवार को संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी, तथा विभिन्न कोषांगों में कार्यरत कर्मियों ने मतपत्र के माध्यम से उत्साहपूर्वक मतदान किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में और अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क् समस्तीपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर जिला के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान को नई गति मिली जब जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में गुरुवार की सुबह “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7: 00 बजे समाहरणालय परिसर से हुआ। इस अवसर पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं प्रशासनिक कर्मियों ने दौड़ में भाग लिया। यह जागरूकता रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क शिवाजीनगर। यह चुनाव बदलाव और विकास की दिशा सुनिश्चित करने वाला है। हमारे नेता और जनसुराज के प्रवर्तक प्रशांत किशोर वादा नहीं करते बल्कि विकास का रोड मैप दिखाते हैं। वे बताते हैं कि बदलाव और विकास दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बुधवार को रोसड़ा (सु) विधानसभा के शिवाजीनगर में जनसुराज पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जनसुराज का अर्थ ही होता है जनता द्वारा संचालित राज। जनसुराज को आप लोगों ने जिस भरोसे और उम्मीद से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आगामी 6 नवंबर को प्रस्तावित बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को रचनात्मक स्वरूप देते हुए बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वीप लोगो का अनावरण किया गया। यह अनावरण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के दिशा-निर्देशन में किया गया। स्वीप आइकॉन कुंदन कुमार रॉय द्वारा तैयार यह विशेष लोगो पारंपरिक मधुबनी चित्रकला शैली में निर्मित है, जो बिहार की सांस्कृतिक पहचान के साथ मतदाता जागरूकता का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान स्वीप नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाताओं में जागरूकता फैलाने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार बुधवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। स्वीप (SVEEP) अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय एवं डीपीओ आईसीडीएस ने संयुक्त रूप से नेतृत्व किया। कैंडल मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर पटेल गोलंबर होते हुए पटेल मैदान पहुंच कर संपन्न हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । मंगलवार को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ प्रकृति पूजन एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित, स्वच्छता के 15 दिवसीय लोकोत्सव के अंतर्गत शुद्धता और पवित्रता के साथ सुर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व संपन्न हो गया। इसके पुर्व सोमवार को अस्ताचलगामी सुर्य को अघ्र्य अर्पण के बाद विभिन्न छठ घाटों पर जागरण कर सूर्याेदय की प्रतीक्षा करते दिखे। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी किए गये थे। सुबह होते ही व्रतियों ने परिवार सहित नदियों, तालाबों और जलाशयों में पहुँचकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और अपनी मनोकामनाओं…