Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क रोसड़ा । 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राबड़ी परिवार का सुपड़ा साफ हो जाएगा। जनता अब परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार चुकी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर बुधवार को समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित कर्पूरी स्टेडियम में गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार को फिर से पीछे ले जाना चाहते हैं, जबकि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए योजनाएं बनाकर विकास का नया अध्याय लिखा है।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। 20 सालों में भाजपा और नीतीश कुमार ने बिहार की पूरी एक पीढ़ी को बेरोजगारी, पलायन, अपराध, दयनीय शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था, जर्जर अर्थव्यवस्था, अफसरशाही, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, कमीशनखोरी, अनदेखी, बाढ़ राहत में घोटाले से बर्बाद कर दिया। बुधवार को हरिशंकरी हाई स्कूल मैदान में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि उम्र में थोडा कच्चा हूं मगर विश्वास करें वादे का पक्का हूं। बेरोजगारी हम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां आम मतदाता अपने मतदान का अधिकार निभाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के बीच यह विशेष मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी माहौल में संचालित हो रहा हैं। इस मतदान का आयोजन संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर किया जा रहा है। दोनों ही केंद्रों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर।आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में बुधवार को सभी मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी एक साथ उपस्थित रहे और उन्होंने मतदान प्रक्रिया के हर पहलू की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण का आयोजन दो प्रमुख केंद्रों डीएवी पब्लिक स्कूल, और संत कबीर महाविद्यालय, में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफल, निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को नई गति दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार और नोडल पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक (स्वीप) के मार्गदर्शन में मतदान प्रतिशत बढाने की कवायद के तहत जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदीयों द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान का सिलसिला जोरों पर है। इस अभियान के तहत जीविका समूहों की महिलाएं गांव-गांव जाकर घर-घर “मतदान अवश्य करें” का संदेश दे रही हैं। वे…

Read More

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सामाजिक समरसता और साम्यवाद का अद्भुत उदाहरण है प्रकृति पूजन और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित जलाशय संरक्षण और सूर्योपासना का अनोखा पर्व छठ पूजा। स्वच्छता, शुद्धता और पवित्रता के प्रति कठोर सतर्कता के बीच मनाया जाने वाला एक ऐसा पर्व जिसमें अमीर-गरीब, ऊंच–नीच सहित तमाम सामाजिक भेद भाव शिथिल हो जाते हैं। जिले के सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं वीणा फिजियोथेरेपी सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ नीरज कुमार मिश्रा ने उक्त बातें शनिवार को खरना के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री वितरण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार…

Read More

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जलाशय सहित पर्यावरण संरक्षण को समर्पित लोक आस्था के 4 दिवसीय महापर्व छठ को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में महापर्व के तीसरे दिन रविवार को जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पदाधिकारियों के साथ शहर के बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न छठ घाटों का मोटर बोट से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट पहन कर स्वयं घाटों की सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की तथा अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जलस्तर और…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क उजियारपुर । समस्तीपुर शहर के सटे उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत समेत उजियारपुर प्रखंड के 28 पंचायतों के 32 छठ घाटों पर समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा पूजा का सामूहिक तैयारी पूरी हो चुकी है। भगवानपुर कमला निवासी युवा समाजसेवी राजू सहनी ने स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का सहयोग करते हुए भगवान पुर कमला पंचायत के देवखाल चैर सहित रायपुर, परोरिया, लखनीपुर महेशपट्टी, पतैली पश्चिमी पंचायत समेत सभी 28 पंचायतों में छठ घाटों की साफ सफाई, के साथ-साथ छठ घाट पर पूजा पंडाल, प्रकाश, चेंजिंग रूम व साज सज्जा छठ घाटों पर छठी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को लेकर समस्तीपुर जिले में मतदाता जागरूकता की लहर दौड़ पड़ी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में चल रहे स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एण्ड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन) अभियान के तहत सोमवार को विद्यापतिनगर प्रखंड में जीविका समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियाँ थामे सैकड़ों जीविका दीदियाँ पूरे जोश के साथ सड़कों पर उतरीं। इस दौरान दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ “एक वोट से जीत-हार, वोट…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को लेकर समस्तीपुर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एण्ड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के तहत रविवार को दलसिंहसराय प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों जीविका समूह की महिलाएँ शामिल हुईं, जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान के महत्व का संदेश दिया। दीदियों ने हाथों में बैनर और तख्तियाँ लेकर “लोकतंत्र की है पहचान, हर…

Read More