
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां आम मतदाता अपने मतदान का अधिकार निभाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के बीच यह विशेष मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी माहौल में संचालित हो रहा हैं। इस मतदान का आयोजन संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर किया जा रहा है।
दोनों ही केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए विधानसभा-वार काउंटर और सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई हैं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
संत कबीर महाविद्यालय केंद्र पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा एवं सहायक नोडल पदाधिकारी अनुष्का कुमारी ने मतदान प्रक्रिया की कमान संभाली हैं। उनके नेतृत्व में कर्मियों को सुगमता से बैलट पेपर प्राप्त करने, मतदान करने और मतपेटिका में डालने तक हर चरण पर पूर्ण सहयोग मिला।
वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर केंद्र पर वरीय पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह स्वयं मौजूद हैं और पूरे मतदान की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा कि प्रत्येक कर्मी बिना किसी बाधा के अपना मतदान कर सके।