
ओईनी न्युज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जलाशय सहित पर्यावरण संरक्षण को समर्पित लोक आस्था के 4 दिवसीय महापर्व छठ को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
इसी कड़ी में महापर्व के तीसरे दिन रविवार को जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पदाधिकारियों के साथ शहर के बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न छठ घाटों का मोटर बोट से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट पहन कर स्वयं घाटों की सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की तथा अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जलस्तर और सुरक्षा उपायों की बारीकी से समीक्षा की और कहा कि सोमवार की संध्या को जब छठव्रती महिलाएं जल में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी, तब तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जानी चाहिए।
डीएम ने सभी पदाधिकारियों को घाटों पर तैनात रहने का निर्देश भी दिया है ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व छठ जिलेवासी पूरी निष्ठा और करी साधना के साथ मनाते हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता के साथ सभी घाटों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।”
इस अवसर पर नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीएम दिलीप कुमार, नगर निगम के कर्मी एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद थे।