ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता और सख्ती बढ़ा दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार जिले में एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड माॅनिटरिंग कमिटी) कोषांग पूरी तत्परता से कार्यरत है। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया कोषांग में नोडल पदाधिकारी-सह-नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय ने बताया कि कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म् पर प्रकाशित होने वाली खबरों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसका उद्देश्य…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। 2015 के बाद पहली बार 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर आएंगे। जहाँ से वे चुनावी सभा का आगाज करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके तहत कर्पूरी ग्राम हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। वही दूधपूरा हवाई अड्डा पर जनसभा की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। जहां प्रधानमंत्री मोदी चुनावी जनसभा को पहली बार संबोधित करेंगे। तैयारी को लेकर बिहार के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने समस्तीपुर पहुंचकर जायजा लिया और दोनों स्थलों पर जाकर तैयारी की समीक्षा की। अपने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। छठ पूजा हमारी सांस्कृतिक परंपरा का ऐसा महापर्व है जिसमें स्वच्छता, पवित्रता, श्रद्धा और आस्था की पराकाष्ठा का प्रत्यक्ष दर्शन होता है। स्वस्थ जीवन और अक्षय उर्जा का स्रोत सूर्योपासना का एक मात्र ऐसा अनोखा महापर्व है जिसमें अस्ताचलगामी सुर्य की पूजा होती है और जिसमें न पंडित, न पुरोहित सिर्फ आस्था और श्रद्धा सर्वोपरी है। जिले में गुणवत्ता पूर्ण सर्वांगीण शिक्षा को समर्पित संस्थान सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को आयोजित छठ महोत्सव के अवसर पर उपस्थित बच्चों और शिक्षकों से उक्त बातें कही। उन्होंने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल ने छठ महापर्व के लिए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक कार्य योजना बना कर उसे लागू कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार पर्व से पहले और बाद की अवधि के लिए भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में, मुंबई, दिल्ली, पंजाब, मद्रास, कोलकाता आदि राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। भीड़ की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है, ताकि बदमाशों और…
ओईनी न्यूज़ नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने अपार आईडी वाले छात्रों को हवाई यात्रा में छूट के साथ कई अन्य सुविधाएं देने की तैयारी कर ली है। ऐसे छात्रों को एक एयरलाइंस कंपनी द्वारा हवाई यात्रा पर विशेष रियायत दी जाएगी और इससे शैक्षणिक यात्रा किफायती होगी। इस बाबत जानकारी देते हुए उच्च विद्यालय बेला के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बच्चों को बताया कि अब आप हवाई यात्रा बुकिंग के दौरान सिर्फ अपनी अपार आईडी संख्या दर्ज करेंगे, और संबंधित ऑफर की जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी। शिक्षा मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले को अपने स्नेह से आप्लावित करती पतित पावनी सरस सलिला गंगा की बहन नारायणी यानि बूढ़ी गंडक का जलस्तर घटने लगा है, इसके बावजूद अभी तक छठ पूजा के लिए सुरक्षित नहीं है। लगातार जलस्तर घटने के बाद घाटों पर गंदगी का अंबार लगा है। नदी के आसपास दलदली जमीन और जगह–जगह कीचड़ के कारण छठ पूजा पर उमड़ने वाली व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ के लिहाज से घाटों की स्थिति बेहद खतरनाक हैं। पर्व के महत्व और छठ घाटों की हालात देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के बूढी गंडक नदी में पिछले दिनों अचानक जल स्तर बढ जाने के कारण शहर और आसपास के अधिकतर छठ घाट अस्त व्यस्त हो गए है। जिससे प्रकृति पूजन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ में छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के अर्घ्य दान को ले कर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रशासन के व्यस्त रहने के कारण इस और ध्यान नहीं जा रहा है। बताते चलें कि शहर के बीचो-बीच से गुजरने वाली बूढी गंडक नदी पर बिहार उत्तर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आसन्न बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को दृष्टिगत रखते हुए समस्तीपुर में मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार संत कबीर महाविद्यालय में मतगणना कर्मियों के लिए सघन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री विजय कुमार, मुख्य मास्टर ट्रेनर श्री सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम और अन्य मास्टर ट्रेनर मंगलेश कुमार, अंजनी पांडे, लोकाशीष कुमार, और मनीष चंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षुओं को मतगणना के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। अगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर प्रशिक्षण कोषांग ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार मतदान कर्मियों का पालीवार प्रशिक्षण आगामी 25 अक्टूबर से शुरू होगा। जो तीन अलग-अलग चरणों में 25 अक्टूबर, 29 अक्टूबर एवं 30 अक्टूबर 2025 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय ने बताया कि अगामी प्रशिक्षण के लिए 1. संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर तथा 2. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मोहनपुर, समस्तीपुर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन के लिए आज संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर में सभी मास्टर ट्रेनरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव ने सभी मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मास्टर ट्रेनरों को मतदान दल के कर्मियों को प्रत्येक प्रक्रिया और नियम की बारीकी से जानकारी देना अनिवार्य…