

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। छठ पूजा हमारी सांस्कृतिक परंपरा का ऐसा महापर्व है जिसमें स्वच्छता, पवित्रता, श्रद्धा और आस्था की पराकाष्ठा का प्रत्यक्ष दर्शन होता है। स्वस्थ जीवन और अक्षय उर्जा का स्रोत सूर्योपासना का एक मात्र ऐसा अनोखा महापर्व है जिसमें अस्ताचलगामी सुर्य की पूजा होती है और जिसमें न पंडित, न पुरोहित सिर्फ आस्था और श्रद्धा सर्वोपरी है।
जिले में गुणवत्ता पूर्ण सर्वांगीण शिक्षा को समर्पित संस्थान सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को आयोजित छठ महोत्सव के अवसर पर उपस्थित बच्चों और शिक्षकों से उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि खास तौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय इस पर्व का पौराणिक महत्व है। जलाशयों सहित पर्यावरण संरक्षण को समर्पित यह पर्व चिर आरोग्य, अक्षय सुख और समृद्धि की कामना केलिए किया जाता है।
बताते चलें कि गुरुवार को सिटी सेंट्रल स्कूल की सभी शाखाओं यथा मोहनपुर रोड, भूईधारा, जितवारिया, नकटा एवं मुसापुर में प्रकृति पूजन एवं पर्यावरण संरक्षण के 15 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत लोक आस्था एवं सुर्योपासना का 4 दिवसीय महापर्व छठ पूजा पर आधारित छठ महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।
जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों ने छठ गीत की प्रस्तुति के साथ ही छठ पर्व से जुड़े विषयों पर पेंटिंग बना कर अभिभावकों व शिक्षकों को चमत्कृत कर दिया। साथ ही उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया और अपने सांस्कृतिक विरासत के बारे मे जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने छात्राओं के प्रस्तुति की जम कर प्रशंसा की।
कार्यक्रम की सफलता में इंचार्ज शशांक, राहुल पाण्डेय, अर्जुन ठाकुर तथा ऐकडेमिक इंचार्ज राधेश्याम ठाकुर, सुदर्शन कुमार, राहुल कुमार सहित आयुष कुमार, दुर्गेश कुमार, न्यासा सिन्हा, रत्ना कुमारी, उपमा कुमारी, कल्पना कुमारी, निधि कुमारी, अंजली, राजू, बेली, खुशबू और रेखा की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर सीनियर प्रिंसिपल सी.के. ठाकुर, कविता करुणाकरन, सुषमा ठाकुर, श्याम कुमार चौरसिया, रूपांजलि कुमारी और सुप्रिया झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं आव्या, ऋचा, सिद्धि, सुप्रिया, श्रेया, अर्चना, सृष्टि, पारुल, वैष्णवी, आस्था, अनन्या, आराध्या, प्रशांत, नीतिक, प्रियांशु, ऋषु, अमृत राज सिन्हा, अंशु, हर्ष प्रिय, वंदना, आदर्श, माधव आदि ने शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी छात्र-छात्राओं के उत्साह और कलात्मक प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।