
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आसन्न बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को दृष्टिगत रखते हुए समस्तीपुर में मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार संत कबीर महाविद्यालय में मतगणना कर्मियों के लिए सघन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री विजय कुमार, मुख्य मास्टर ट्रेनर श्री सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम और अन्य मास्टर ट्रेनर मंगलेश कुमार, अंजनी पांडे, लोकाशीष कुमार, और मनीष चंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।
सभी ने प्रशिक्षुओं को मतगणना के हर चरण और नियमों की विस्तृत जानकारी दी। बताते चलें कि यह प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ। जिसके प्रथम पाली में 1006 कर्मियों (माइक्रो आब्जर्वर-646, काउंटिंग आब्जर्वर-360) और द्वितीय पाली में 855 कर्मियों (काउंटिंग सुपरवाइजर-398, काउंटिंग असिस्टेंट-457) शामिल हुए।
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदुओं में डाक मतपत्रों की गणना, प्रपत्र 13। और लिफाफा-। का मिलान, अवैध मतपत्र की पहचान, ईवीएम (ब्न्) से परिणाम दर्ज करना, ईटीबीपीएस और वीवीपैट पर्चियों की गणना शामिल थी। थ ही कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, मोबाइल का प्रयोग वर्जित रखने और मतगणना की गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।