ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। गुरुवार से जारी चक्रवाती तूफान के असर से हल्की से मध्यम वर्षा के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। फिलहाल इस हालात से राहत की उम्मीद नहीं है। इस बाबत जिले के डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा आगामी 04 नवम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि, 01 नवंबर को दोपहर बाद मौसम में सुधार होने की सम्भावना है। तब तक चक्रवाती तूफान का प्रभाव बरकरार रहने…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के ले कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु नियुक्त सभी प्रेक्षक दिनांक-16.10.2025 से जिला अतिथि गृह, समस्तीपुर, बीसा अतिथि गृह, समस्तीपुर एवं राजेन्द्र केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा अतिथि गृह, समस्तीपुर रह रहे हैं। जन साधारण के निर्वाचन संबंधी जानकारी हेतु उनसे सम्पर्क करने केलिए उनकी विवरणी जारी की गई है जो इस प्रकार है — जिला अतिथि गृह, समस्तीपुर में 131-कल्याणपुर (अ०जा) श्री अरविन्द अग्रवाल, सामान्य प्रेक्षक, मो०-9060121061, 133-समस्तीपुर, श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, सामान्य प्रेक्षक, मो०-7645925601, 136-सरायरंजन, श्री अमित सिंह बंसल,…
समस्तीपुर, 31 अक्टूबर 2025 विकास का ढिंढोरा पीटने वाली 20 वर्षों की सुशासन सरकार ने नये कल-कारखाने लगाना तो दूर, एक समय हजारों परिवारों के चूल्हे का सहारा, अंग्रेजों के जमाने में (1920) स्थापित वर्षों से बंद पड़े समस्तीपुर चीनी मिल, जुट मिल एवं पेपर मिल की सुधी तक नहीं ली। जबकि चुनाव घोषणा में बंद पड़े मिलों को चालू करने की घोषणा जोर-शोर से किया जाता रहा है। उक्त बातें चीनी मिल चौक एवं आसपास महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। विगत करीब 24 घंटे से मोन्था तुफान की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। इस बारिश के कारण नगर निगम के विवेक -विहार, काशीपुर, मोहनपुर, बारह पत्थर, सरोजनी गली, कुशवाहा रोड, आदर्शनगर, आजादनगर आदि मुहल्ला जलमग्न हो गए हैं। जिस कारण स्थानीय नागरिको, वाहन चालकों आदि को घोर परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर सड़क पर जल जमाव रहने से टूटे स्लैब एवं नाले में कई लोगों को गिरकर घायल होने की सूचना है। जलजमाव पर रोष पूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पटना। एक सुरक्षित, पारदर्शी एवं नैतिक कार्य वातावरण बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आप सभी से अपेक्षा है कि आप अपने-अपने क्षेत्र या विभाग में नैतिक आचरण, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा दें, ताकि संगठन की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो। शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल द्वारा महेन्द्रूघाट, पटना स्थित सभागार में सतर्कता जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। बताते चलें कि पूर्व मध्य रेलवे के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का अवसर पर 27…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के प्रशासनिक भवन के पोर्टिको में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर केन्द्रीय सतर्कता आयोग की ओर से निर्धारित इस वर्ष का थीम सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर आधारित सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ पीएस पाण्डेय ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य अखंडता और ईमानदारी की को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता केवल सरकार का कर्तव्य नहीं बल्कि सभी नागरिकों और कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर विधानसभा से महागठबंधन उम्मीदवार रंजीत कुमार राम व वारिसनगर से महागठबंधन उम्मीदवार फूल बाबू सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में शामिल होने के लिए स्टार प्रचारक एवं भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता योगेंद्र यादव, डॉ लक्ष्मण यादव कल सुबह पूसा पहुंचेंगे। जहां मोहम्मदपुर कोआडी में महागठबंधन उम्मीदवार रंजीत कुमार राम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव उमेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा श्रीरामपुर बथुआ कालोनी, पूसा रोड बाजार, बिरौली चैक,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । 134 उजियारपुर विधानसभा में एनडीए की पांचों पार्टियां मजबूती के साथ एकजुट है। चुनाव को लेकर घर घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नित्यानंद राय आदि नेताओं पर विश्वास करने वाले भाजपा के लोग पूरे समर्पण के साथ हमारे साथ हैं। उक्त बातें उजियारपुर के एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी प्रशांत पंकज ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया शनिवार 1 नवम्बर को दलसिंहसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत निष्पक्ष, निर्विवाद, एवं पारदर्शी चुनाव केलिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता अब प्रत्यक्ष रूप में दिखाई पडने लगी है। बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशानुसार जिले के सभी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं से कमीशनिंग प्रक्रिया के प्रति संतुष्टि का प्रमाणपत्र (Testimonial) तैयार कर लें। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि कमीशनिंग की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होनी चाहिए। इस प्रक्रिया में उपस्थित प्रत्येक अभ्यर्थी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में महिला मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), आदर्श मतदान केन्द्र (मॉडल बूथ), युवा मतदान केन्द्र तथा दिव्यांग अनुकूल मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाएं। जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में मतदान की तिथि…