
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर विधानसभा से महागठबंधन उम्मीदवार रंजीत कुमार राम व वारिसनगर से महागठबंधन उम्मीदवार फूल बाबू सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में शामिल होने के लिए स्टार प्रचारक एवं भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता योगेंद्र यादव, डॉ लक्ष्मण यादव कल सुबह पूसा पहुंचेंगे। जहां मोहम्मदपुर कोआडी में महागठबंधन उम्मीदवार रंजीत कुमार राम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव उमेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा श्रीरामपुर बथुआ कालोनी, पूसा रोड बाजार, बिरौली चैक, टारा चैक, कल्याणपुर चैक, मथुरापुर राम नगर, इलमास नगर चैक, परसा दुर्गा मन्दिर चैक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है।
श्री कुमार ने कहा कि चुनाव के दौर में भी दलित – गरीबों पर हमला जारी है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि पूसा में श्याम सहनी के ऊपर गोलीबारी, सीवान में एक पुलिस कर्मी की हत्या, मोकामा में एक कथित बाहूबली की हत्या कर अपराधी मौज कर रहे हैं।
मगर यह सब अब नहीं चलेगा, इस बार बिहार का माहौल करवट ले रहा है।