ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर अरुण कुमार द्वारा निर्देशित सतर्कता” हमारी साझा जिम्मेदारी पर आधारित नुक्कड़ नाटक “रहे सदा सतर्क” का मंचन किया गया। बताते चलें कि विगत 27 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक पूर्व मध्य रेल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सतर्कता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। विदित हो कि पिछले दिनों इस नाटक का मंचन…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक विद्यापति सेवा संस्थान, दरभंगा के 53वें वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा परिसर में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी समारोह में, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के कुलसचिव डॉ राय को “मिथिला विभूति सम्मान ” से अलंकृत किया जाएगा। डॉ. राय मिथिला की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित दरभंगा जिले के बहेड़ी गाँव के मूल निवासी हैं। वे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार रविवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में मतदान सामग्री जमा (रिसीविंग) केंद्र की प्रक्रियाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी-सह-जिला बंदोबस्त पदाधिकारी बिजय कुमार की उपस्थिति में मुख्य मास्टर ट्रेनर श्री सतीश कुमार यादव और उनकी टीम ने मतदान के उपरांत सामग्री जमा करने की सभी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदान के बाद तैयार किए जाने वाले विभिन्न पैकेटों की पैकिंग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है और इसमें पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता आवश्यक है। इसलिए किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने रविवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित डिस्पैच केंद्र एवं कलेक्टिंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि डिस्पैच प्रक्रिया पूरी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आसन्न बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर आम जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तर पर विधान सभावार दिनांक 05.11.2025 एवं दिनांक 06.11.2025 दो दिनों के लिए विशेष दूरभाष कॉल रूम का अधिष्ठापन किया गया है। जिन पर संपर्क कर अपने सुझाव, शिकायत आदि दर्ज करा सकते हैं, ताकि उसका त्वरित निष्पादन किया जा सके। विधान सभा क्षेत्र का नाम और दूरभाष संख्याः 1. 131-कल्याणपुर (अ.जा.) 06274-222901 2. 132-वारिसनगर 06274-222904 3. 133-समस्तीपुर – 06274-222907 4. 134-उजियारपुर – 06274-222910 5. 135-मोरवा – 06274-222913 6. 136-सरायरंजन 06274-222916 7. 137-मोहद्दीनगर – 06274-222919 8. 138-विभूतिपुर -…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बच्चे स्वभाव से खिलंदर होते हैं, ऐसे में चोट आना या मोच आना या मांशपेशियों में खिंचाव आना आम बात है। जिसमें दर्द निवारक गोली या घरेलू नुस्खे से मालिश करने से उन्हें राहत मिल जाती है। किंतु कई बार बच्चों में जाने अनजाने मांसपेशियों में मामूली समस्या रह जाती हैं। जिसका उन्हें पता नहीं चलता और उसका ईलाज नहीं हो पाता है। क्योंकि उस से उन्हें आम तौर पर कोई परेशानी नहीं होती। किंतु, भविष्य में तमाम परीक्षाओं व चुनौतियों को पार करने के बाद शारीरिक व स्वास्थ्य परीक्षण में उसके कारण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले शादी-विवाह के मौसम के मद्देनजर जिले में बाल विवाह के खिलाफ मुहिम चला रहे गैरसरकारी सामाजिक संगठन जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र ने जिला प्रशासन व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) से बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी और अत्यधिक सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान इस बाबत जानकारी देते हुए राइट टू जस्टिस की कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी ने बताया कि संगठन ने जिला प्रशासन को भेजे पत्र में हमने बाल विवाहों की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए कड़ी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला प्रशासन ने मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और अन्य चुनाव सामग्री के संग्रहण की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी करते हुए बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार मतदान तिथि 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। मतदान संपन्न होने के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पूरा बिहार बदलाव चाह रहा है और उसे रोकने के लिए भाजपा बुलडोजर लेकर आ रही है। कुल मिला कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की यह लड़ाई बदलाव और बुलडोजर के बीच है। भाकपा माले महासचिव काॅमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआरी, श्रीरामपुर बथुआ कॉलोनी, पूसा रोड ओईनी बाजार, बिरौली चैक, टारा चैक और कल्याणपुर चैक आदि जगहों पर नुक्कर जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बाते कही। उन्हीने कहा कि इंडिया गठबंधन का घोषणापत्र जनता की आकांक्षाओं का दस्तावेज है. पिछले सालभर तक हमनें पुरे बिहार में लोगों के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और युवाओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए मतदाता जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता एक प्रभावी तरीका है। इस अवसर पर सबसे पहले प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों और कर्तव्यों, और चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाती है। तदोपरान्त प्रतिभागी अपनी रेखाओं व रंगों के सहारे अपने कला कौशल और प्रतिभा से मतदाता जागरूकता के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हैं। इसी सोच के तहत बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को संकल्पित जिला…