
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पूरा बिहार बदलाव चाह रहा है और उसे रोकने के लिए भाजपा बुलडोजर लेकर आ रही है। कुल मिला कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की यह लड़ाई बदलाव और बुलडोजर के बीच है।
भाकपा माले महासचिव काॅमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआरी, श्रीरामपुर बथुआ कॉलोनी, पूसा रोड ओईनी बाजार, बिरौली चैक, टारा चैक और कल्याणपुर चैक आदि जगहों पर नुक्कर जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बाते कही।
उन्हीने कहा कि इंडिया गठबंधन का घोषणापत्र जनता की आकांक्षाओं का दस्तावेज है. पिछले सालभर तक हमनें पुरे बिहार में लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दों व सवालों पर बात की और श्हक दो, वादा निभाओ अभियान चलाया।
हमने लोगों से कहा कि बिहार को बदलने के लिए सरकार को बदलना होगा इसलिए इस बार रोको पलायन, कर्ज की मार – बदलो सरकार बदलो बिहार का नारा जन-जन का नारा बन गया है। बिहार के बदलाव की लहर को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने एसआईआर की साजिश रची तो वोट चोर, गद्दी छोड़ नारा बना।
बताते चलें कि शनिवार को भाकपा (माले) महासचिव काॅ दीपंकर भट्टाचार्य, भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव और प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मण यादव नें आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रंजीत राम को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि याद रखिए 6 नवंबर को एक-एक वोट बदलाव के पक्ष में डालना है।
काॅ भट्टाचार्य,ने कहा कि भाजपा चाहे जितना भी नफरत फैलाने की कोशिश करे बिहार महाराष्ट्र नहीँ, झारखंड की राह पर चलेगा। बिहार की हर सीट पर इंडिया की जीत होगी, तेजस्वी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि पहले से भी बड़ा आठ पार्टियों का गठबंधन बनाया और अपना संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें भूमिहीनों के लिए जमीन, महिलाओं को 2500 रूपये प्रतिमाह की सहायता और महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस कर्ज के उत्पीड़न से मुक्त कराने का भी प्रण शामिल है। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अडानी को 1 रूपये में 1050 एकड़ जमीन देने के लिए है, लेकिन गरीबों को घर बनाने के लिए देने को नहीँ।
20 वर्षों से कुंडली मार कर बैठी मोदी-नीतीश की डबल इंजन जमीन चोर, आरक्षण चोर, वोट चोर सरकार को बिहार की सत्ता से बाहर करने और सबके लिए न्याय, सम्मान और बराबरी की गारंटी करने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील की।
इस दौरान भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव नें कहा कि नीतीश-भाजपा की सरकार झूठ, लूट और फुट की सरकार है. उनके 20 वर्षों का सुशासन में लोग पलायन को मजबूर हैं, पुल गिर रहे हैं और लोगों के बीच नफरत फैलाई जा रही है. महिलाओं को 10 हजार रूपये देकर वोट के लिए घूसखोरी और एसआईआर के बहाने वोट की डकैती की जा रही है।
डॉ. लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज देश का संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाना है तो इंडिया को जिताना होगा। पूसा प्रखंड में जनसभाओं की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय एवं संचालन भाकपा (माले) प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की।
मौके पर मनोज राय, दिनेश ठाकुर, शिवराम ठाकुर, आदि समेत इंडिया गठबंधन के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।.