
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और युवाओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए मतदाता जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता एक प्रभावी तरीका है। इस अवसर पर सबसे पहले प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों और कर्तव्यों, और चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाती है।
तदोपरान्त प्रतिभागी अपनी रेखाओं व रंगों के सहारे अपने कला कौशल और प्रतिभा से मतदाता जागरूकता के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
इसी सोच के तहत बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को संकल्पित जिला प्रशासन, समस्तीपुर के तत्वावधान में तथा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के निर्देशन में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों व बडी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और बेहद मनोमोहक व आकर्षक आकृतियां बनाई। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बहुआयामी उद्देश्य थे। जिसमें मतदाता जागरूकता को बढ़ावा के साथ-साथ युवाओं और बच्चों में मतदान के महत्व को समझाना, उनके कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना, एवं मतदाता जागरूकता के संदेश को विस्तार देना शामिल हैं।
2 Comments
Greetings! Very helpful advice in this particular article!
It’s the little changes that make the biggest changes.
Thanks for sharing!
Thanks