

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बच्चे स्वभाव से खिलंदर होते हैं, ऐसे में चोट आना या मोच आना या मांशपेशियों में खिंचाव आना आम बात है। जिसमें दर्द निवारक गोली या घरेलू नुस्खे से मालिश करने से उन्हें राहत मिल जाती है।
किंतु कई बार बच्चों में जाने अनजाने मांसपेशियों में मामूली समस्या रह जाती हैं। जिसका उन्हें पता नहीं चलता और उसका ईलाज नहीं हो पाता है।
क्योंकि उस से उन्हें आम तौर पर कोई परेशानी नहीं होती। किंतु, भविष्य में तमाम परीक्षाओं व चुनौतियों को पार करने के बाद शारीरिक व स्वास्थ्य परीक्षण में उसके कारण चयनित होने से वंचित रह जाते हैं।
उक्त बातें शहर के प्रसिद्ध फीजियो डॉ गौरव कुमार ने मोहनपुर स्थित टेक्नो मिशन स्कूल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर में उपस्थित बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों से कही।
उन्होंने कहा कि कई बार बच्चों के रख रखाव में असावधानी के कारण उनमें शारीरिक विकार उत्पन्न हो जाते हैं जो आगे चल कर पोलियो, बोलने में परेशानी, आदि के रूप में सामने आते हैं।
इस प्रकार की सभी समस्याओं का उपचार और इलाज फिजियोथेरेपी में है। इसलिए समय समय पर बच्चों का किसी कुशल फिजियोथेरेपी चिकित्सक से परीक्षण कराते रहना चाहिए।
बताते चलें कि शनिवार को शहर के मोहनपुर स्थित टेक्नो मिशन स्कूल में फ्री फिजियोथेरेपी हेल्थ कैंप लगाया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक एके लाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण में स्कूल की भूमिका बेहद अहम होती है।
एक सुव्यवस्थित सत्य है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और प्रफुल्लित मन का वास होता है। ऐसे में हम सिर्फ उनके शिक्षा तक खुद को सीमित नहीं रख सकते। इसलिए समय समय पर हम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहते हैं।
मौके पर डॉ आयुष त्रियार, अजेश चौधरी, नवीन यादव, अभिषेक कुमार, डीएन पाठक, एन के त्रियार, राजीव चौधरी, सहित सभी शिक्षक व कर्मी के अलावा, अशोक वर्मा, पंकज ठाकुर, शिवम् कुमार, सौरभ कुमार, रौशन चौधरी आदि मौजूद थे।।