Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सिटी सेंट्रल हाई स्कूल ग्रूप के मोहनपुर रोड, जितवरिया, भूईधारा, नकटा एवम् मूसापुर स्थित सभी शाखाओं में आज सामा-चकेवा पर्व बड़ी धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सामा-चकेवा के लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार और मिथिला क्षेत्र की इस लोकसंस्कृति से बच्चों को अवगत कराना और जोड़ना था। दीप प्रज्वलन और सामा-चकेवा के गीतों के बीच उनके विदाई की तैयारियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे टोकरों और मिट्टी की मूर्तियों से सामा-चकेवा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के हवाले से जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने उक्त जानकारी दी। डीएम श्री कुशवाहा ने कहा है कि सुरक्षा बल सहित मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट दे कर मतदान केन्द्रों केलिए रवाना कर दिया गया है। इस कार्य केलिए निर्धारित सभी 5 वितरण केंद्रों से मतदान पदाधिकारियों के दल की शांतिपूर्ण माहौल में रवाना किया गया। चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को जिले के सभी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण चरण सफलता के साथ पूरा कर लिया। इसके तहत जिले के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान से संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्र (Forms) और सहायक सामग्री का वितरण मंगलवार को निर्धारित 5 डिस्पैच सेंटरों से सुचारू रूप से संपन्न हो गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर प्रशासनिक टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी को आवश्यक प्रशासनिक किट, वैधानिक व गैर-वैधानिक फॉर्म, स्टेशनरी सामग्री, बैग एवं अन्य सहायक उपकरण समय…

Read More

डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले के सभी 10 विधानसभाओं में तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वतंत्र, भयमुक्त, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने केलिए हम प्रतिबद्धता पूर्वक संकल्पित हैं और तैयार हैं। मतदान से 48 घंटे पूर्व मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से जानकारी देते हुए उक्त बातें कही।। इस…

Read More

उप श्रमायुक्त दरभंगा प्रमंडल ने स्वीप एक्टिविटी के तहत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ किया कार्यस्थलों का भ्रमण ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हम सब का सामूहिक दायित्व है कि हम लोग लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और इसमें सभी श्रमिकों एवं कामगारों की भी भागीदारी जरूरी है । उप श्रमायुक्त दरभंगा प्रमंडल राकेश रंजन ने विधानसभा चुनाव 2025 के अवसर पर स्वीप एक्टिविटी के तहत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कल्याणपुर राजीव कुमार के साथ जिले के कल्याणपुर प्रखंड के दो बड़े निर्माण कार्यस्थलों का भ्रमण के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत सभी कामगारों एवं निर्माण…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। चुनाव कार्य में अनुशासन, सतर्कता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, लचर व्यवस्था या नियमों की अनदेखी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि “फॉर्म 17-C (मतदान लेखा) में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित सेक्टर पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। चुनाव कार्य में लापरवाही को…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत समस्तीपुर में सारी प्रशासनिक तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। अधिकतम मतदान प्रतिशत बढाने केलिए विभिन्न स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के अलावा निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने तथा बूथ पर आने के बाद मतदाताओं की सुविधा केलिए भी व्यापक इंतजामात किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले 10 विधानसभा में कुल 3603 बूथ बनाए गए हैं। जहां 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता अपना मतदान कर कुल 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें प्रत्येक विधानसभा में 5-5 बूथ यूनिक होगा। यानी की…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । मिथिलांचल सहित प्रदेश का धार्मिक एवं मनोकामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध विद्यापतिधाम में निश्चित तिथि कार्तिक मास के धवल त्रयोदशी यानि आज सोमवार को सादे समारोह में विद्यापति महोत्सव मनाया गया। पूर्व मुखिया कवि गणेश गिरी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संचालन चर्चित कवि सीताराम शेरपुरी ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम वक्ताओं ने कविकुल शिरोमणि मैथिल कोकिल विद्यापति के चित्र पर पुष्प और माला र्पित कर उनके उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यापति मूल रूप से भक्ति और श्रृंगार…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर सतर्क और प्रतिबद्ध है। सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर एक शांतिपूर्ण, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान वातावरण तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक के पत्रांक 351., दिनांक 25.10.2025 के आलोक में आदेश जारी करते हुए गंगा एवं गंडक नदी क्षेत्र में 4 मोटरबोट सहित एसडीआरएफ टीम की जलगश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। टीम को चुनाव…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। देश का हर नागरिक लोकतंत्र का प्रहरी है। “मतदान केवल हमारा संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि देश का नागरिक होने के नाते हमारी प्रथम जिम्मेदारी भी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। सोमवार को समस्तीपुर पधारे राज्य स्वीप आईकाॅन क्रान्ति प्रकाश झा ने समाहरणालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि देश और राज्य की दिशा तय करने में हर वोट की अहम भूमिका होती है। बिहार की जनता ने हमेशा लोकतंत्र में विश्वास दिखाया है और इस बार भी मतदान…

Read More