
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत समस्तीपुर में सारी प्रशासनिक तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। अधिकतम मतदान प्रतिशत बढाने केलिए विभिन्न स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के अलावा निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने तथा बूथ पर आने के बाद मतदाताओं की सुविधा केलिए भी व्यापक इंतजामात किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जिले 10 विधानसभा में कुल 3603 बूथ बनाए गए हैं। जहां 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता अपना मतदान कर कुल 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
इसमें प्रत्येक विधानसभा में 5-5 बूथ यूनिक होगा। यानी की जिला में 50 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जहां महिला कर्मचारी, युवा कर्मचारी, दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। यानी सभी विधानसभा में 01 बूथ को पिक, 01 बूथ को युवा बूथ, 10 बूथ को आदर्श बूथ, 10 बूथ को महिला बूथ एवं 10 बूथ को पीडव्लूडी बूथ बनाया गया।
यहां संबंधित कर्मचारी ही मतदान कार्य करेंगे। उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन बूथों पर सभी तैयारी की जा रही है, ताकि 6 नवंबर को मतदान किया जा सके।
विदित हो कि इन बूथों के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में हर तरह के कर्मी की भूमिका होती है। दिव्यांग हो चाहे महिला, फिर युवा हो या अन्य, सभी कर्मचारियों की भूमिका इसमें होती है। वही मतदाता भी अपना अधिकार का प्रयोग करेंगे।