Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
  • सावधान : पछुआ हवा और बढ़े तापमान के कारण दिखेगा हीट बेव का प्रकोप
  • हाजमा नै लई छई रुपैया.. आदि गीतों से रानी झा ने बांधा समां
  • लीन पीरियड में किसानों को लुभाने की कोशिश: सुधा डेयरी ने किया बम्पर लीन प्रोत्साहन योजना की घोषणा
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पदाधिकारी
  • जन संवाद : जनता दरबार में आए 11 मामले
  • जनगणना 2027 सहित महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » फॉर्म 17-C में गड़बड़ी पर तुरंत होगी कार्रवाई, चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं – डीएम

फॉर्म 17-C में गड़बड़ी पर तुरंत होगी कार्रवाई, चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं – डीएम

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar03/11/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
निर्देश देते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। चुनाव कार्य में अनुशासन, सतर्कता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, लचर व्यवस्था या नियमों की अनदेखी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहर के समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि “फॉर्म 17-C (मतदान लेखा) में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित सेक्टर पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। चुनाव कार्य में लापरवाही को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।”

बताते चलें कि आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने की दिशा में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने तैयारियों को और तेज कर दिया है।

इसी क्रम में सोमवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर में जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों की तैयारियों की निरंतर निगरानी करें और हर गतिविधि की रिपोर्ट Pro-F ऐप के माध्यम से समय पर अपलोड करें। डीएम ने कहा कि Pro-F रिपोर्टिंग को हर हाल में लागू किया जाना चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी बनी रहे।

प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया —
प्रथम पाली में 131-कल्याणपुर (अ.जा.), 132-वारिसनगर, 133-समस्तीपुर, 134-उजियारपुर एवं 135-मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

वहीं द्वितीय पाली में 136-सरायरंजन, 137-मोहिउद्दीननगर, 138-विभूतिपुर, 139-रोसड़ा (अ.जा.) एवं 140-हसनपुर विधानसभा के सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया।

डीएम ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मतदान के दिन किसी भी परिस्थिति में संपर्क व्यवस्था बाधित न हो, सभी सेक्टर मोबाइल, वायरलेस और नियंत्रण कक्ष से निरंतर जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान समयबद्धता, ईवीएम की सुरक्षा और मतदान कर्मियों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग हर सेक्टर अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी बिजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अंत में डीएम ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से अपील की कि वे जिम्मेदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाएं ताकि समस्तीपुर जिला राज्य का सबसे आदर्श निर्वाचन जिला बन सके।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Bihar Assambly Elections 2025 Trainning of SO
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?