
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के प्रशासनिक भवन के पोर्टिको में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर केन्द्रीय सतर्कता आयोग की ओर से निर्धारित इस वर्ष का थीम सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर आधारित सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ पीएस पाण्डेय ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य अखंडता और ईमानदारी की को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता केवल सरकार का कर्तव्य नहीं बल्कि सभी नागरिकों और कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सबको भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित होना चाहिए तभी देश 2047 तक विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा कर सकेगा।
कुलपति डॉ पांडेय व उपस्थित कर्मचारियों ने इससे जुड़े शपथ लिया । वहीं यह जागरूकता सप्ताह 2 नवम्बर 2025 तक चलाया जाएगा।
इस दौरान कुलसचिव डॉ पीके प्रणव, निदेशक अनुसंधान, डॉ एके सिंह, डॉ आरके झा, डॉ उमाकान्त बहेरा, डॉ रमण त्रिवेदी, डॉ आरएम शर्मा, डॉ पीके झा, डॉ एसके साहु, डॉ सतीश कुमार सिंह, डॉ रविश चन्द्रा, सहित शिक्षक वैज्ञानिक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।