
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क उजियारपुर । समस्तीपुर शहर के सटे उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत समेत उजियारपुर प्रखंड के 28 पंचायतों के 32 छठ घाटों पर समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा पूजा का सामूहिक तैयारी पूरी हो चुकी है।
भगवानपुर कमला निवासी युवा समाजसेवी राजू सहनी ने स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का सहयोग करते हुए भगवान पुर कमला पंचायत के देवखाल चैर सहित रायपुर, परोरिया, लखनीपुर महेशपट्टी, पतैली पश्चिमी पंचायत समेत सभी 28 पंचायतों में छठ घाटों की साफ सफाई, के साथ-साथ छठ घाट पर पूजा पंडाल, प्रकाश, चेंजिंग रूम व साज सज्जा छठ घाटों पर छठी मईया की झांकी आदि की पूरी व्यवस्था की है। साथ ही व्रतियों के लिए छठ पूजा का सामान यथा डाला, सूप, फल आदि भी उपलब्ध कराया।
इस कार्य को लेकर उन्होंने बताया कि 2001 से लगातार वह इस कार्य को कर रहे हैं। इस चार दिवसीय अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए विभिन्न पंचायतों में प्रतिनिधि व ग्रामीणों की अलग अलग कमेटी गठित की गई है।
इस अवसर पर छठ पूजा कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, जिला पार्षद, सेवानिवृत कर्मियों और सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवानपुर कमला पंचायत के प्रो राजेश कुमार, अधिवक्ता चंद्रकांत सिंह, परोरिया पंचायत के रितिक कुमार, प्रभात कुंवर, मनोज साह, रायपुर पंचायत के हरेन्द्र सहनी, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के संजीत कुमार बब्लू, शंभू पोद्धार, रजनीश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण सक्रिय हैं।