
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भाजपा सहित एनडीए के सभी नेता 2015 से पहले बिहार में जंगलराज को याद करते नहीं थकते। खास कर भाजपा के मोदी शाह की जोडी और उनके चेले मौका मिलते ही लोगों को मंच से डराते दिखते है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो जंगलराज की वापसी होगी।
इसी बीच बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह भाजपा व एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित हुए कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री बनाने, या विधायक चुनने या किसी को मंत्री बनाने का नहीं है बल्कि यह चुनाव बिहार से जंगलराज मिटाने का चुनाव है।
गृहमंत्री के इस बयान को हाथों हाथ लेते हुए रालोजपा नेता उमाशंकर मिश्र ने कहा कि अब गृह मंत्री ही मान रहे हैं कि बिहार में जंगलराज है तो बाकी नेताओं की बात पर क्या चर्चा करना।
जवाब तो गृहमंत्री को देना चाहिए कि किस मुंह से महागठबंधन के शासन काल को जंगलराज और महाजंगलराज कहते हैं। 10 सालों में अधिकांश समय बिहार में डबल इंजन की ही सरकार रही है, फिर जंगलराज खत्म क्यों नहीं हुआ, चुनाव के लिए ही जंगलराज बनने दिये थे क्या।