
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । मंगलवार को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ प्रकृति पूजन एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित, स्वच्छता के 15 दिवसीय लोकोत्सव के अंतर्गत शुद्धता और पवित्रता के साथ सुर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व संपन्न हो गया।
इसके पुर्व सोमवार को अस्ताचलगामी सुर्य को अघ्र्य अर्पण के बाद विभिन्न छठ घाटों पर जागरण कर सूर्याेदय की प्रतीक्षा करते दिखे। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी किए गये थे। सुबह होते ही व्रतियों ने परिवार सहित नदियों, तालाबों और जलाशयों में पहुँचकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने पारण कर चार दिन के कठोर व्रत का समापन किया।
इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह जगह एनडीआरएफ की टीम, गोताखोर, पुलिस बल और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। पूरे जिले में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं के पारंपरिक छठ गीतों और छठी मइया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान जिले के विभिन्न घाटों पर नेताओं व जन प्रतिनिधियों को श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लेते देखा गया। जिसमें मुख्य रूप से विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, विधानपार्षद डाॅ तरूण कुमार, महापौर अनीता राम, आलोक कुमार मेहता, महेश्वर हजारी, रामबालक पासवान, मनोज कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, जनसुराज जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, आदि अपने अपने क्षेत्र में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लेते दिखे।