
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क शिवाजीनगर। यह चुनाव बदलाव और विकास की दिशा सुनिश्चित करने वाला है। हमारे नेता और जनसुराज के प्रवर्तक प्रशांत किशोर वादा नहीं करते बल्कि विकास का रोड मैप दिखाते हैं। वे बताते हैं कि बदलाव और विकास दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बुधवार को रोसड़ा (सु) विधानसभा के शिवाजीनगर में जनसुराज पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि जनसुराज का अर्थ ही होता है जनता द्वारा संचालित राज। जनसुराज को आप लोगों ने जिस भरोसे और उम्मीद से इतना प्यार दिया है वह व्यर्थ नहीं जायेगा। विश्वास रखिए, प्रतिभा और श्रम के पलायन को रोकने का चिन्ह है स्कूल का बस्ता। यह पलायन रूकेगा तो प्रतिभा, श्रम और प्राकृतिक संसाधन से समृद्ध हमारा बिहार विकास का नया मॉडल बन जायेगा।
बताते चलें कि रोसड़ा (सु) विधान सभा से जनसुराज प्रत्याशी रोहित पासवान सहित सैकडो जनसुराजियों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने जनसुराज पार्टी के चुनाव कार्यालय का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। जिसकी अध्यक्षता जनसुराज प्रखंड अध्यक्ष ने की।
इस अवसर पर जनसुराज प्रत्याशी श्री पासवान ने कहा कि आप मुझे आशीर्वाद दें, मैं आपकी अपेक्षा और उम्मीद पर जी जान से खरा उतरूंगा।
उन्होंने रोसड़ा को जिला बनाने, गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, अपने जिले में समुचित रोजगार का साधन जुटाना, बंद पडे मिलों को आरंभ कराना को प्राथमिकता में शामिल बताया। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक एक व्यक्ति तक प्रशांत जी का संदेश पहुंचाएं। उनको बताएं स्कूल का बस्ता ही बदलाव की जड़ और विकास की पहली सीढ़ी है। मौके पर सैकडो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।