
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क उजियारपुर । 134 उजियारपुर के विकास का प्रतीक और आपके सपनों का चुनाव चिन्ह है स्कूल का बस्ता छाप। आइए जाति धर्म और पार्टी से ऊपर उठ कर इस बार अपने परिवार और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रख कर मतदान करें।
जिले के 134 उजियारपुर विधानसभा से पूर्व विधायक एवं जनसुराज प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद सिंह ने जनसंपर्क के दौरान उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है परिवर्तन की कोख से ही विकास का उद्भव होता है। परिवर्तन सृष्टी के विकास का मूलभूत सिद्धांत है।
श्री सिंह ने कहा कि बिहार के पिछडेपन का सबसे बडा कारण है पलायन। प्रतिभावान युवाओं का उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य की तलाश केलिए पलायन, श्रमशील युवाओं का रोजगार और मजदूरी केलिए पलायन तथा बीमार लोगों का समुचित इलाज केलिए पलायन।
मतलब ये कि शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा व्यवस्था की कमी बिहार को खोखला कर रहे हैं। इस सबकी वजह है कि न तो बिहार में उच्च स्तरीय शिक्षा की समुचित व्यवस्था है न रोजगार केलिए उद्योग और न ही उच्च स्तरीय चिकित्सा।
जनसुराज प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा हमारा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां कृषि आधारित उद्योग लगा कर, तथा बंद पडे मिलों को चालू कर युवाओं का पलायन रोका जा सकता है। यह सब तब होगा जब बिहार में जनसुराज के रूप में जनता का राज होगा।
सीएम-पीएम का चेहरा देख कर, जात-बिरादरी देख कर आज तक वोट करते रहे हैं, परिणाम भी आपसे छिपा नहीं है। मेरा आग्रह है कि इस बार वोट अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य केलिए, अपने परिजनों के लिए करें।
श्री सिंह ने कहा कि आपके विश्वास, समर्थन और प्यार ने जनसुराज को जो मजबूती दी है वह अद्भुत है, अब उसी विश्वास और उम्मीद के लिए स्कूल का बस्ता छाप के सामने वाला बटन दबा कर समर्थन दें।