ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार को प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बिफरे जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी : समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि, सिंघिया प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम वारी, एचएलबी-111 में प्रतिनियुक्त प्रगणक राम बिनोद कुमार द्वारा एचएलओ ऐप पर अधूरे कार्य को गलत तरीके से पूर्ण दर्शाया गया है। इस गंभीर लापरवाही पर बिफरे जिलाधिकारी सह मुख्य जनगणना पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कड़ी नाराजगी जताई। दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश : इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अगले कुछ दिनों में मौसम के तल्ख तेवर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। तात्पर्यतः प्रचंड गर्मी, तेज आंधी व बारिश से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वार जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 10 मई के बीच उत्तर बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की से मध्यम वर्षा : इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम गरज वाले बादल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में ‘मकान सूचीकरण कार्य’ हेतु हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन एप्लिकेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की। नीतियों और योजनाओं के निर्माण केलिए महत्वपूर्ण : इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “जनगणना देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास, संसाधनों और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित व्यापक आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। यह आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। 1/12 बीआर बीएन एनसीसी, समस्तीपुर में रैंक सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। नेतृत्व क्षमता के आधार पर प्रदान की गई नई रैंक : मंगलवार को आयोजित इस समारोह में प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि, एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर, नायब सूबेदार मनीष कुमार, नायब सूबेदार संजीव कुमार एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल साहिल कोचर की गरिमामयी उपस्थिति में चयनित कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कौशल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर नई रैंक प्रदान की गई। कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारी : समारोह के दौरान चयनित कैडेट्स को निम्नलिखित रैंक प्रदान कर सम्मानित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय और विज़न्स डिजिटल एकेडमी एलएलपी नई दिल्ली (WDA) के बीच 20 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आईटी प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा प्लेसमेंट का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्य-अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर : इस समझौते के तहत विज़न्स डिजिटल एकेडमी स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों को एक माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप तथा सेमेस्टर-8 के छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट वर्क उपलब्ध कराएगी। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्रों को इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्लेसमेंट सहायता केवल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूति कुमार Oini 24 समस्तीपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने एक तरफ जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया, वहीं दूसरी तरफ किसानों के अरमान मौसम की भेंट चढ़ गए। वानिकी फसलों को व्यापक नुकसान : जिले के पूसा समेत आसपास के इलाकों में सोमवार को सतही तेज हवा, और गरज के साथ बारिश से वानिकी फसलों को खास कर आम और लीची की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कहीं पेड़ गिरे कही डाल टूटे : बताते चलें कि, सोमवार को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। महापौर अनिता राम, ने गोला रोड क्षेत्र में नाला उड़ाही कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है। कार्य नहीं हुआ पूरा : रविवार को सागरमल मॉल उद्घाटन कार्यक्रम से लौटने के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर को नाला उड़ाही नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद महापौर ने तुरंत मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। जांच में पाया गया कि, नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, लेकिन कार्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुजफ्फरपुर। टैक्स शहरी क्षेत्र के तरह फिर सुविधा में भेदभाव क्यों? यह सवाल अब जोर पकड़ने लगा है। गैस आपूर्ति के परिपेक्ष्य में समस्तीपुर के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी इस भेदभाव को लेकर रोष नजर आने लगा है। आमरण अनशन शुरू : पिछले दिनों एलपीजी गैस आपूर्ति में निर्धारित ‘भेदभाव पूर्ण समय सीमा’ को लेकर समस्तीपुर जिले के ताजपुर नगर परिषद के भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों को पत्र लिखा था। जिसमें पहल करने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल नगर पंचायत के…
पांचवीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गए स्मृति शेष विधान पार्षद ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर से बिहार की राजनीतिक, सामाजिक और जनसेवा की धरती पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व विधान परिषद सदस्य स्मृति शेष हरि नारायण चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर राजनीतिक दूरियां हाशिए पर सिमटती दिखी जब गुरुवार को शहर के होटल कैलाश इन सभागार में श्रद्धांजलि सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कायम की सबको साथ लेकर चलने की मिसाल : इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में बुद्ध जयंती की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ‘शशि’ की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गौतम बुद्ध के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। ‘मोक्ष’ को प्राप्त करने का प्रयास : इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि, “आज का दिवस मानव जीवन को ज्ञान की नई रौशनी से आलोकित करने वाले महात्मा बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता…