ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ब्लड फ़ोर्स टीम के तत्वावधान में 29वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 19 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। टीम ब्लड फ़ोर्स का संकल्प : कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। बताते चलें कि, ब्लड फ़ोर्स टीम का संकल्प है – “आओ मिलकर करें एक ऐसे युग का निर्माण जहां रक्त की कमी से न जाए किसी की जान।” शिविर में शामिल रक्तवीर : इस शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। महिला आरक्षण विधेयक 2023 लोकसभा से पारित होने के बावजूद भाजपा सरकार द्वारा नहीं लागू करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस क्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर स्थल से प्रदर्शन करते हुए कचहरी रोड के रास्ते महापौर अनिता राम के आवास के समक्ष पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। मुंह में कुछ मन में कुछ और : प्रदर्शन व पुतलदहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष शहरी अनिता राम ने अपने संबोधन में कहा कि, “केंद्र की भाजपा सरकार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने गुरुवार को खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों एवं कार्यालय में पसरी अनियमितता पर भड़के डीडीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार करने का निर्देश दिये। स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश : इस दौरान उन्होंने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का स्थल निरीक्षण करते हुए उपस्थित प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को एजेंसी के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए इकाई के सुचारू संचालन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दलसिंहसराय। आम नागरिकों के शपथ पत्रों में अब शपथकर्ता के नाम अंकित 100 रुपए के कोर्ट फी स्टाम्प का ही उपयोग किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में भी केवल 100 रुपए का ही स्टाम्प मान्य होगा। सभी वकील व संघ के पदाधिकारी शामिल : अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को शपथ पत्रों में उपयोग होने वाले कोर्ट फी स्टाम्प को लेकर आयोजित अहम बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने की। इसमें नॉटरी पब्लिक, अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सहायक सरकारी वकील शामिल हुए। कोर्ट फी स्टाम्प की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु विशेष अभियान 30 अप्रैल से आरम्भ हो रहा है। गौरतलब है कि, वर्तमान में जिले में लगभग 1,38,000 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है, जिसके कारण पेंशन भुगतान प्रभावित हो रहा है। होगा निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण : उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बताया कि दिनांक 30.04.2026 से 30.05.2026 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में पंचायत/नगर क्षेत्र में विशेष जीवन प्रमाणीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए पेंशनधारियों का निःशुल्क जीवन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। 30 और 1 मई को तेज हवा के साथ करीब 6 मि०मी० बारिश होने की संभावना है। शेष अवधि में मौसम साफ रहेगा। मौसम पूर्वानुमान जारी : जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 3 मई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, गरज–चमक और आंधी के साथ बारिश : “उत्तर बिहार के जिलों में 29 अप्रैल 2026 को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान लगभग 36°C…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “मौजूदा हालात में पार्टी और संगठन के प्रति लोगों का खोया हुआ भरोसा और विश्वास पुनः हासिल करना चुनौती है। इससे निपटने केलिए लोगों के बीच जाकर उन्हें संगठन और पार्टी की सोच से अवगत कराना होगा, उनकी तकलीफ को परेशानियों को महसूस करना होगा।” तभी पार्टी होगी मजबूत : मंगलवार को शहर के एक होटल में ‘संगठन सृजन साथी’ को लेकर आयोजित जिला कांग्रेस कमिटी के बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष (शहरी) सह महापौर अनिता राम ने उक्त बातें कही। अपने संबोधन में कांग्रेस जनों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। हमारे घरों में रखी पुरानी पांडुलिपियां सिर्फ कागज नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और पहचान की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पांडुलिपियों का डिजिटलाइजेशन तेज : जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इसी सोच को मूर्त रूप देते हुए जिले में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलाइजेशन का अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। गौरतलब है कि, जिला पदाधिकारी श्री कुशवाहा के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान ने अब तक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस क्रम में दैनिक अभियान के तहत मंगलवार को पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी : जांच अभियान के दौरान कुल 495 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई के तहत कुल ₹3,55,000 (तीन लाख पचपन हजार रुपये) की राशि दंड स्वरूप वसूली की गई। इस अभियान में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसी क्रम में पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों ने भी दिशा पकड़ ली है। इसी के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने पंचायत सरकार भवन, लघुनिया रघुकंठ में मल्टीपोस्ट ईवीएम के सुरक्षित भंडारण हेतु की गई व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। सभी आवश्यक पहलुओं का गहन अवलोकन : इस दौरान जिलाधिकारी ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं, स्ट्रांग रूम की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत…