Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों नहीं रही अच्छी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का मिजाज
  • कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
  • गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन एलर्ट मोड में
  • जिलाधिकारी ने क्यों कहा : दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें सुनिश्चित
  • जिले में स्वास्थ्य प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
  • क्या हुआ जब सिविल सर्जन ने किया सीएचसी बिथान का औचक निरीक्षण,
  • भाकपा माले व खेग्रामस ने क्यों किया 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने का आह्वान
  • उद्धाटन से पहले ही दरका मॉडल थाना भवन 
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » 35वें बलिदान दिवस पर शिद्दत से याद किए गए डिजीटल इंडिया के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पी

35वें बलिदान दिवस पर शिद्दत से याद किए गए डिजीटल इंडिया के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पी

उनकी कीर्तियों को याद कर कांग्रेस जनों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि,
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar22/05/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य।

 ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। डिजीटल इंडिया के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पी थे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी। गुरुवार को शहर के काशीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए समस्तीपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता राम ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। अवसर था भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 35वां बलिदान दिवस का।

संचार क्रांति की नींव पर डिजिटल इंडिया :

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, वक्त के बदलाव की आहट को पहचान कर देश के विकास का ब्लूप्रिंट बनाने वाले दूरदर्शी प्रधान मंत्री थे स्मृति शेष राजीव गांधी। उन्होंने संचार क्रांति की नींव डाली जिसके दम पर आज हम डिजीटल इंडिया की बात करते हैं।

योगदान को किया याद :

बताते चलें कि, पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी के 35 वें बलिदान दिवस पर एक काशीपुर स्थित जिला कार्यालय में अनीता राम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके देश निर्माण, सूचना क्रांति एवं युवाओं के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया।

देश सेवा, त्याग एवं समर्पण का प्रतीक :

स्व. गांधी को याद करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती राम ने कहा कि वे विश्व शांति के धुर समर्थक थे जो विघटनकारी तत्वों को रास नहीं आया और उनकी वीभत्स हत्या कर दी गई। अपने संक्षिप्त राजनीतिक जीवन में उन्होंने जो आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को नई दिशा देने का कार्य किया उसका सुपरिणाम अब भी दिख रहा है। उनका जीवन देश सेवा, त्याग एवं समर्पण का प्रतीक था।

उपस्थिति : 

इस अवसर पर भुपनेश्वर राम अध्यक्ष जिला अनु0 जाति जनजाति कर्मचारी संघ समस्तीपुर, डोमन राय, सुमन कुमार, कृष्ण कुमार, परमानंद मिश्रा, सुशील कुमार राय, मो0 फिरोज अंसारी, श्री अनिल कुमार तिवारी, रामनारायण प्रसाद शर्मा, उमेश राम, मोहम्मद सोहेल सिद्दीकी, अब्दुल मलिक, अनीश कुमार, सुमन सौरभ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

All India Congress Committee Bihar All India Congress Committee New Delhi All India Congress Committee Samastipur Anita Ram Bhupneshwar Ram
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नशे की नकारात्मकता के महाजाल से निकाल कर सकारात्मक दिशा देने का अभियान है यह टूर्नामेंट – अमरजीत

16/07/2026

काव्य गोष्ठी आयोजित, वाह! वाह! और तालियों से गूंजता रहा कुसुम सदन

29/06/2026

ग्रैंड फिनाले सह प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के साथ आरपीएल –2026 का समारोह पूर्वक समापन

23/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?