ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समस्तीपुर के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को जिलाध्यक्ष मनोनित किए गए हैं। संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा : विदित हो कि, शनिवार को समस्तीपुर स्थित टैगोर सेंट्रल स्कूल के सभागार में जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें शिक्षकों के अधिकारों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षकों की गरिमा के संरक्षण के लिए…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पुलिस डिप्टी सीएम के इर्द गिर्द मंडराती रही इसी बीच बदमाशों ने दिन दहाड़े बंधन बैंक लूट लिए। वह भी सिर्फ 10 मिनट में। अपराधियों का मनोबल चरम पर : चौंकिए मत। यह सच है कि, सतर्क चुस्त पुलिसिंग और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावों प्रतिदावों के बीच जिले में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि, वे दिन दहाड़े किसी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते। इसी कड़ी में सोमवार को 5 बदमाशों ने सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा रोड शीतलपट्टी स्थित बंधन बैंक में दिन दहाड़े…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी । कहने को तो लोग कहते हैं बेटी समाज की जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा होती है। मगर इसे साकार कर रही है समाज सेवा और मानवता की मिसाल, उत्साही व समाज सेवा के प्रति समर्पित युवाओं का असंगठित समूह ‘टीम शहनाई’। समाज के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण : जिसने हर मायूस चेहरे पर रौनक और मुस्कान अभियान के तहत एक बार फिर एक जरूरतमंद बेटी की शादी संपन्न कराई। टीम के समर्पित सामूहिक प्रयास और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न यह शादी सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और इंसानियत का जीवंत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में हाल ही में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद किसानों को राहत देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। फसल क्षति मुआवजा के लिए डीबीटी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसमें अब तक करीब 40 हजार से अधिक किसान आवेदन कर चुके हैं। 5 मई तक करें आवेदन : इस बाबत जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने बताया कि, प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे मुआवजा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल मुख्यालय स्थित मंडल रेल अस्पताल, के तत्वावधान में एक मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। समुचित परामर्श : कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। जिसमें हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, तथा वेन एवं स्पाइन संबंधी बीमारियों की जांच कर समुचित परामर्श प्रदान किया गया। कर्मचारियों का स्वास्थ्य संरक्षण : मंडल रेल अस्पताल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्नि शमन विभाग एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। इसके तहत रविवार को विभाग ने रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान चलाया। मॉक ड्रिल : इस दौरान विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को आग से बचाव और आपदा प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी गई। इस क्रम में अग्निशमन टीम ने पैरोरिया वार्ड संख्या 04 में ग्रामीणों के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। घबराने के बजाय सूझबूझ से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के अख्तियारपुर स्थित जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और क्राई के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत राज अख्तियारपुर बलभद्र, वार्ड नंबर 12 गांव भोजपुर, मुसहर टोली सामुदायिक भवन में तथा ग्राम पंचायत राज रायपुर बूजूर्ग के मुसहरी टोला, वार्ड संख्या 9 में अवस्थित सामुदायिक भवन में सामुदायिक शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन : इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, वार्ड सदस्य बेचनी देवी, सामुदायिक लीडर रामउमेद राम, सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार राय, सामुदायिक शिक्षिका संगीता कुमारी, मुस्कान कुमारी, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, दिनेश…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग द्वारा ‘विजय दिवस’ के रूप में “1857 के महानायक- बाबू वीर कुंवर सिंह” को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ‘शशि’ ने की। चुनौतियों से मुकाबला करने में उम्र कोई मायने नहीं रखती : स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दयानंद मेहता ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि 80 वर्ष की उम्र में तत्कालीन विश्व की सबसे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अगले दो दिनों में प्रचंड गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि उसके बाद 29 से कुछ जिलों में पारा 43 डिग्री वहीं शेष जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। इस दौरान पुरवा हवा के कारण उमस का दौर जारी रहने का अनुमान है। 30 अप्रैल तक केलिए मौसम पूर्वानुमान : जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग की सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा आगामी 30 अप्रैल तक के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था और अनियमितता की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को सख्त निर्देश जारी करते हुए उक्त बातें कही है। प्रशासन सतर्क : बताते चलें कि, दिन ब दिन बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, चौकस और एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पीएचसी और एपीएचसी का निरीक्षण : इसी कड़ी में शुक्रवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में जिले…