ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कल्याणपुर। प्रखंड के वीरसिंहपुर स्थित संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों एवं शिक्षकों में जागरूकता फैलाने तथा “हमारी ऊर्जा, हमारा ग्रह ” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लिया संकल्प : कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता द्विवेदी ने किया। प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी एवं सभी शिक्षकों के नेतृत्व में पौधरोपण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान शिक्षक व प्रशिक्षुओं ने परिसर में हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। इसी के तहत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में, जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों द्वारा कुल 37 सरकारी विद्यालयों का व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। समग्र शैक्षणिक वातावरण का निरीक्षण : निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने विद्यालय भवन की उपलब्धता,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। यातायात नियमों को लेकर जिला परिवहन कार्यालय सख्त नजर आ रहा है। के पदाधिकारियों ने नियमित जांच अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की और नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की। 60 वाहन चालकों से वसूले 3 लाख 61 हजार : इस अभियान के दौरान कुल 744 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 60 वाहनों का चालान काटा गया। इस कार्रवाई के फलस्वरूप कुल ₹3,61,670/- (तीन लाख इकसठ हजार छह सौ सत्तर मात्र) की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। तापमान बढ़ने और पछुआ हवा के कारण अप्रैल के बाकी दिनों में जून की तरह हीट बेव (लू) का प्रकोप दिख सकता है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 22-26 अप्रैल, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बढ़ेगा तापमान : “पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 सरायरंजन। हे मैया कोना कै दुनिया आहां बानेलियई ये, बिधना लिखी पठेलिये ये ना के साथ प्रखंड के ब्रम्हबाना में मैथिली गीतों की सुप्रसिद्ध गायिका मधुबनी से पधारी रानी झा ने मंच संभाला तो मानो क्षेत्र ही नहीं पूरी कायनात झूम उठी। मैथिली गीतों से लोगों को खूब झुमाया : अवसर था ब्रह्मबाना निवासी शिवशंकर मिश्र के आवास पर आयोजित एक मांगलिक उत्सव का। जिसमें सुश्री झा ने हिंदी व मैथिली गीतों से लोगों को खूब झुमाया। आलम था कि वक्त मुट्ठी से रेत की तरह फिसलता रहा, लोग झूमते तालियां बजाते रहे। लोगों का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। विवाहादि लग्न मुहूर्त के महीनों में दुग्ध संग्रहण बढ़ाने एवं दुग्ध संग्रहण नियमित रखने हेतु मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड सुधा डेयरी ने बम्पर लीन प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। दी जाएगी प्रोत्साहन राशि : इस बाबत जानकारी देते हुए सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार झा ने कहा है कि, इस स्कीम के तहत किसानों को 5.00 रू० एवं सचिव को 2.00 रू0 प्रति लीटर तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लक्ष्य के अनुरूप मिलेगा लाभ : उन्होंने बताया कि, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिला के दुग्ध उत्पादक किसानों एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “शैक्षणिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।” छात्र–छात्राओं को किया प्रेरित : मंगलवार को अनुमंडल सभागार में आयोजित एक वाद – विवाद प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए केलिए प्रतिभागियों व उपस्थित छात्र–छात्राओं को प्रेरित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित : बताते चलें कि, मंगलवार को ‘उर्दू भाषा/विद्यार्थी प्रोत्साहन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर| सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में ‘जन संवाद कार्यक्रम’ के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। 11 आवेदन प्राप्त : अविलंब निष्पादन के दिए निर्देश जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। आज के जनता दरबार में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों से अविलंब निष्पादन के निर्देश दिए। राजस्व एवं भूमि सुधार से सर्वाधिक मामले : सबसे अधिक मामले राजस्व…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जिओ टैगिंग लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण : बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया कि, “एचएलबी क्रिएशन एवं जिओ टैगिंग का कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शेष बचे कार्य को अगले तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित ‘सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम’ के अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में की कुल 54 मामलों की सुनवाई गई। कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई। 39 मामलों का समाधान ऑन स्पॉट : इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों में से कुल 39 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जिससे आवेदकों में संतोष देखा गया। शेष मामलों को संबंधित कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है। ताकि…